मुंबई पुलिस के स्नीफर डॉग (खोजी कुत्ते) मैक्स को विस्फोटकों का पता लगाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता (explosives detection competition) में गोल्ड मेडल मिला है। यह आयोजन पांच दिन पहले मैसूर में ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट के दौरान आयोजित किया गया था। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक इवेंट के बारे में चर्चा करते हुए डीसीपी विनय राठौड़ ने बताया कि मैक्स 4 साल से पुलिस के साथ है। इस प्रतियोगिता में तकरीबन 29 राज्यों के कुत्तों ने हिस्सा लिया था। इसमें अपराध और विस्फोटकों का पता लगाने का मुकाबला था। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस की टीम को इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला है।
सोमवार को दिल्ली के पुलिस कमिश्नर डीडी पडसालगिकर और ज्वाइंट कमिश्नर देवेन भारती ने मैक्स को उसकी इस कामयाबी के लिए सम्मानित किया। बता दें पिछले साल मैक्स ने अपने दोस्त सीजर को खो दिया था। सीजर वहीं डॉग जिसने 26/11 के मुंबई हमले के दौरान कई लोगों की जान बचाई थी।
कौन था सीजर और क्यों बना हीरो
26/11 के मुंबई हमले के दौरान पुलिस के जिन स्नीफर डॉग्स की वजह से मुंबई में कई लोगों की जान बचाई, उन्हीं में सीजर भी शामिल था। सीजर के हैंडलर संतोष भोगले ने एक अखबार को बताया था कि सीजर ने सिर्फ 26/11 में नहीं, 2006 के मुंबई ट्रेन ब्लास्ट में भी कई जिंदा बमों को धमाके से पहले ही ट्रेस कर लिया था। 26/11 को सीजर ने सीएसटी के 13 नंबर प्लैटफॉर्म पर पड़े कई दर्जन हैंडग्रेनेड को खोजा था। सीजर की मौत पर मुंबई पुलिस कमिश्नर डी.डी. पडसालगिकर ने सीजर को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया था, ‘बहादुर, सतर्क और दक्ष सीजर को उसकी सेवाओं के लिए याद किया जाएगा। हम सभी के लिए एक भावुक क्षण।’
https://twitter.com/CPMumbaiPolice/status/815902344181260289
