बिहार के करीब 20 जिले इस साल बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं। देशभर से बाढ़ राहत के नाम पर मदद मिलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में महाराष्ट्र बीजेपी ने मुंबई में शनिवार (16 सितंबर) को एक कार्यक्रम में बाढ़ राहत के नाम पर बिहार बीजेपी के बड़े नेताओं को एक चेक सौंपा है। कार्यक्रम में बिहार भाजपा की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मौजूद थे। इन दोनों नेताओं ने ही चेक स्वीकार किया लेकिन चेक में एक बड़ी गलती उजागर हुई। चेक की तस्वीर सोशल मीडिया पर आने के बाद वो ट्रोल हो गई।
दरअसल, चेक पर राशि लिखने में बड़ी गड़बड़ी हो गई। बाढ़ राहत की राशि शब्दों में ‘एक करोड़ बीस लाख मात्र’ लिखी थी लेकिन अंकों में 1,25,00,000 रुपये यानी एक करोड़ 25 लाख लिखा था।
तस्वीर सोशल मीडिया पर आने के बाद बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसे सोशल करते हुए लिखा, ‘क्या बिग फ्रॉड इवेंट है ये। मुम्बई भाजपा चीफ, बिहार भाजपा चीफ के साथ एक सेंट्रल मिनिस्टर को ‘एक करोड़ बीस लाख’ और ‘1,25,00,000’ रुपये का चेक दे रहे हैं।’
बता दें कि सबसे पहले मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार ने इस तस्वीर को ट्वीट किया था। बाद में इसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने रिट्वीट किया था लेकिन तेजस्वी यादव ने चेक पर लिखी गलती को पकड़ लिया और उन्होंने इसे फर्जी इवेंट करार दे दिया। हालांकि, यूजर्स ने तेजस्वी के ट्वीट पर भी उल्टी-सीधी प्रतिक्रिया दी है।
Such a big fraud event! Mumbai BJP chief handing ovr cheque worth of"One Cr Twenty Lakhs"& 1,25,00,000 to Bihar BJP chief & central minister pic.twitter.com/WfydNUm83q
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 16, 2017
Is it "One Crore Twenty Lakhs Only" or "1,25,00,000"? Bhakts,Any idea? pic.twitter.com/sWm1S2xEnp
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 16, 2017
भाई थोड़ा सा काम आप भी कर लो बिहार के लिये जितनी #बेनामी संपत्ति है उसमें से कुछ ज़मीन #बाढ़_पिडिंतो को दे दो #दुआएँ मिलेंगी..!
— सोनू ठाकुर (राजपूत) (@isonuthakur) September 16, 2017