टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 6 मैचों की वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच चुके हैं। धोनी ने गुरुवार को साउथ अफ्रीका की फ्लाइट पकड़ी। महेंद्र सिंह धोनी जिस फ्लाइट में जा रहे थे उसी फ्लाइट में साउत अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जोंटी रोड्स का परिवार भी सफर कर रहा था। ये लोग बी अपने घर साउथ अप्रीका जा रहे थे। फ्लाइट में ही धोनी जॉन्टी रोड्स के परिवार से मिले और उनके दोनों बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई। जॉन्टी रोड्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस धोनी के साथ अपने बच्चों की खूबसूरत फोटो भी शेयर की है। जॉन्टी ने फोटो पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘जब दो शानदार महीने साथ बिताने के बाद परिवार जा रहा होता है, तो चिंता होती है, लेकिन मुझे कोई डर नहीं क्योंकि मेरे बच्चे धोनी के सुरक्षित हाथों में हैं। धोनी मेरे बेटी ‘इंडिया’ और बेटे ‘नाथन जॉन’ से साउथ अफ्रीका में खेलने की सलाह ले रहे हैं। ‘मुझे पता है’ धन्यवाद माही।’

आपको बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 1 फरवरी से वनडे सीरीज शुरू हो रही है और इस सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम में शामिल धोनी समेत टीम इंडिया के अन्य क्रिकेटर्स जोहानिसबर्ग के लिए रवाना हो गए। अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल भी धोनी के साथ फ्लाइट में थे।

फिलहाल विराट की कप्तानी वाली टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में तीसरा टेस्ट खेलने में व्यस्त है। 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 0-2 से पीछे चल रही है। ऐसे में उसका लक्ष्य आखिरी मैच को जीत कर आगामी वनडे सीरीज से पहले अपने खोए आत्मविश्वास को दोबारा हासिल करने का है।