सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होते रहता है। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें राम भजन गाती हुई एक महिला के पास अचानक एक बंदर पहुंच जाता है। महिला बंदर से डरती नहीं हैं। वे सीता-राम भजन गाना जारी रखती हैं। भजन सुनकर बंदर एकदम शांत हो जाता है और महिला के गले लग जाता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर महिला के गले लगकर मानो उसे दुलार रहा हो। महिला और जोर-जोर से भजन गाना चालू रखती है। बंदर भजन सुनकर झूमने लगता है। वह दोबारा महिला को गले लगाता है और भजन पर झूमता है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि जनसत्ता इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

अभी तक यह साफ नहीं है कि यह वीडियो कहां का है मगर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो पर लोगों की खूब रिएक्शन आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह बंदर प्रभु का दूत है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि किसी को नहीं पता कि किस रूप में कब भगवान आपके सामने आ जाएं।

वायरल वीडियो में बंदर इस तरीके से महिला को दुलारता है जैसे वह उनके कितने करीब हो। वह कबसे उन्हें जानता हो। वीडियो में महिला के आस-पास बाकी लोगों को भी देखा जा सकता है। वे भी महिला के साथ भजन गाने लगते हैं और बंदर को भगाते नहीं है बल्कि उसे दुलारते हैं।

आध्यात्मिक वाइब्स में डूबे लोगों ने जमकर किया कमेंट

लोग इस वीडियो को आध्यात्म से जोड़ रहे हैं। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोग कुछ ही सेकेंड में आध्यात्मिक वाइब्स में डूब गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर ने महिला पर हमला नहीं किया बल्कि उसे गले से लगा लिया। फुटेज में बंदर महिल के गले लगकर मानो आराम कर रहा हो। मानो वह भगवान राम के भजन गा रही एक महिला का बहुत करीबी हो।

वीडियो वायरल होते ही लोग बंदर को ‘भगवान का दूत’ कहने लगे। बंदर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसे दखने के बाद कुछ लोग हैरान रह गए। कुछ लोगों ने इसे आध्यात्मिक बताया और हिंदू मान्यताओं से जोड़ा।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘द अल्टीमेट_ट्रोल्स’ हैंडल ने प्रकाशित किया गया था। कैप्शन में लिखा है, “आप कभी नहीं जानते कि भगवान किस रूप में आपसे मिलने आ सकते हैं।” वैसे इस वीडियो पर आपका क्या रिएक्शन है।