H2O का मतलब क्या है? स्कूल में रसायन शास्त्र के अध्ययन के वक्त इस प्रश्न का उत्तर हमें कंठस्थ कराया गया था। सभी जानते हैं कि इस सवाल का जवाब क्या है। लेकिन Miss World Bangladesh 2018 में आई एक प्रतिभागी इस सवाल का जवाब नहीं दे सकीं। H2O का मतलब क्या है? यह सवाल पूछे जाने पर प्रतिभागी ने जो जवाब दिया उसे सुनकर जज भी हैरान रह गए। जज और प्रतिभागी के बीच इस सवाल जवाब का एक वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि Miss World Bangladesh 2018 के जज एक महिला प्रतिभागी से पूछते हैं कि H2O का मतलब क्या है?
जज का यह सवाल सुनकर महिला प्रतिभागी चुप हो जाती हैं। उन्हें H2O का मतलब नहीं मालूम था। इस सवाल का जवाब कुछ सेकंड तक नहीं मिलने पर जज खुद प्रतिभागी को बतलाते हैं कि H2O पानी का केमिकल नाम है। इसके बाद यह बांग्लादेशी प्रतिभागी अपने डिफेंस में कहती हैं कि ढाका के धानमोंडी में एक रेस्टोरेंट है उसका नाम भी H2O ही है इसीलिए वो थोड़ा कन्फ्यूज हो गई थीं। इस महिला प्रतिभागी का जवाब सुनकर जज तथा प्रतियोगिता में मौजूद अन्य लोग दंग रह जाते हैं।
देखें वीडियो:
https://youtu.be/F5AMLieKJ8w
आपको याद दिला दें कि साल 2000 में जब प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड प्रतियोगीता में शामिल हुई थीं तब उनसे भी एक छोटी सी भूल हो गई थी। उस वक्त जज ने उनसे पूछा था कि इस समय दुनिया में सबसे सफल महिला कौन है? इस पर प्रियंका चोपड़ा ने जवाब दिया मदर टेरेसा। प्रियंका को ये अंदाजा ही नहीं था कि मदर टेरेसा की मृत्यु 1997 में हो चुकी थी।
हालांकि प्रियंका के इस जवाब के बाद भी वहां तालियां बजी थीं और प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब भी अपने नाम किया था। बाद में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस भूल को स्वीकार भी किया था।
देखें वीडियो:
https://youtu.be/YYnXfWgI7u0
