आजकल ऑनलाइन का जमाना है। ऑनलाइन सब मिल जाता है। लोग प्यार भी ऑनलाइन खोजने लगे हैं। इसके लिए कई डेटिंग ऐप हैं। एक महिला ऑनलाइन प्यार खोजने के लिए डेटिंग ऐप बम्बल पर गई। उसे वहां उसका मैच मिल गया। महिला ने उसे अपनी तकलीफ बताई। जिसके जवाब में उसने जो रिप्लाई किया वह वायरल हो गया। लोग सोशल मीडिया पर इस पोस्ट की तारीफ कर रहे हैं।

महिला का नाम सानिया धवन है। सानिया ने डेटिंग एप बम्बल पर एख शख्स से बात की। बातों ही बातों में उसने अपनी परेशानी बता दी। इसके बदले शख्स ने जो रिप्लाई किया वह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वैसे को डेटिंग ऐप की कहानियां मजेदार होती है। कुछ दर्दनाक भी होती हैं मगर यह कहानी जरा हट के है। लोग उस शख्स की तारीफ कर रहे हैं। चलिए बताते हैं कि पूरा किस्सा क्या है। खुद सानिया ने शख्स के जवाब को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

डेटिंग एप बम्बल पर मिला मैच

दरअसल, पार्टनर की तलाश में सानिया धवन नामक महिला ने डेटिंग एप बम्बल का सहारा लिया। उन्हें उनका मैच मिल भी गया। दोनों बातें करने लगे। इसी बीच बातों की बातों में सानिया ने शख्स को बताया कि उनकी गर्दन और कंधे में काफी दर्द है। सामने वाला शख्स एक ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट (हड्डियों के डॉक्टर) था। उसने बिना देरी किए जवाब में महिला को दवाइयों का नाम लिखकर भेज दिया। शख्स ने चैट में दवाइयों के नाम भेज दिए। महिला ने उसकी चैट को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

शख्स ने प्रेस्क्रिप्शन में लिखा है- ‘टैब मोबिज़ॉक्स 1-0-0 x 7 दिन (भोजन के बाद) लें’ टैब पैन-40 मिलीग्राम 1-0-0 x 7 दिन (भोजन से पहले) लें” इसके अलावा, उन्होंने उसके लिए ‘ऑइंटमेंट फ्लेक्साबेंज़’ भी प्रेस्क्राइब किया है। इसके साथ ही लिखा है कि संभलकर उठें बैठें।

सानिया धवन ने स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा है, “बम्बल पर एक ऑर्थो डॉक्टर से मुलाकात हुई और बातों ही बातों में मैने उन्हें बताया कि मुझे गर्दन और कंधे में दर्द हो रहा है’। इसके बाद उन्होंने मेरे से इस बारे में कुछ सवाल पूछे और फिर मुझे प्रेस्क्रिप्शन लिखकर दिया, ये कितना प्यारा है’। यह पोस्ट पर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक लोग इसे 2 लाख से ज्यादा बार देख चुके हैं।

सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट पर लिखा है, आपके दिल का रास्त हड्डियों से होकर गुजरता है। वहीं एक अन्य ने लिखा, “ये लड़का ग्रीन फ्लैग है, रिश्ते को आगे बढ़ाओ। लोग कह रहे हैं कि ये डॉक्टर बंबल पर भी कितना प्रोफेश्नल हैं। वैसे इस पोस्ट पर आपकी क्या राय है।