उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायधीश मार्कंडेय काटजू ने पाकिस्तान को चेतवानी देते हुए ट्वीट किया। शुक्रवार (30 अगस्त) को किए गए अपने ट्वीट में काटजू ने लंका दहन का जिक्र किया। काटजू ने लिखा, ‘पाकिस्तानियों, मैं तुम सबको रामायण का एक किस्सा याद दिलाना चाहता हूं। जब रावण के आदमियों ने हनुमान जी की पूंछ में आग लगा दी थी तो बदले में उन्होंने पूरी लंका ही दहन कर दी थी।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘हनुमान की पूँछ में लगन न पायी आग, सारी लंका जर गई गए निशाचर भाग’ इसके बाद उन्होंने लिखा, ‘इस कहानी से यह सीख मिलती है कि हमसे पंगा मत लेना। अगर तुम लोग भारत में आतंक फैलाने की कोशिश करोगे तो बदले में हम सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे। हरि ओम’
इससे पहले काटजू ने बिहार पर एक विवादित पोस्ट किया था। काटजू ने कहा था कि पाकिस्तान को कश्मीर के साथ-साथ बिहार भी लेना चाहिए। हालांकि, बाद में एक अखबार को दिए इंटरव्यू में काटजू ने स्वीकार किया था कि उन्होंने वह पोस्ट मजाक में लिखी थी। (क्या थी वह पोस्ट, यहां क्लिक करके देखिए)
गौरतलब है कि भारतीय सेना ने बुधवार (28 सितंबर) को लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पार करके पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। इसमें दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचा था। पाकिस्तान ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को झूठ बताया। उसने कहा कि भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक नहीं किया बल्कि युद्ध विराम तोड़ा था जिसका करारा जवाब दिया गया था और इस दौरान पाकिस्तान के 2 सिपाही मारे गए थे। पाकिस्तान ने उन सिपाहियों की तस्वीरें भी जारी की थीं। जिन सिपाहियों की मौत हुई वे दोनों हवलदार थे। उनमें से एक का नाम जुम्मा खान था और दूसरे का नाम नाइक इम्तियाज। उधर गुरुवार को पाकिस्तान पर ईरान ने भी हमला किया था। ईरान की सेना ने उसपर मोर्टार दाग दिए थे। ईरान की तरफ से ये मोर्टार बलूचिस्तान के इलाके में दागे गए थे। ईरान ने तीन मोर्टार दागे थे।
वीडियो: सर्जिकल स्ट्राइक का भारत के लिए क्या अहमियत है
काटजू ने यह ट्वीट किया-
Pakistanis, I want to remind you of an episode from the Ramayana pic.twitter.com/bGdLFyzKH7
— Markandey Katju (@mkatju) September 30, 2016
इसके बाद ऐसे-ऐसे ट्वीट आए-
https://twitter.com/vishalrana2690/status/781798137719422976
@MrsGandhi these Pakistanis they don't know how to read
— Vikash Prajapat (@vikaszzzzzzzz) September 30, 2016
sir
Hanuman jee not only taught us about surgical strikes all over the world also..Jai bajrang Bali— manoj jha (@egolessworld) September 30, 2016
https://twitter.com/srivram234/status/781793353985691648
लंका दहन तो विजया दशमी के पहले ही हो गया. अब तो सिर्फ रावण को जलाना बाकी रह गया है! #SurgicalOperations must reach its destination. pic.twitter.com/fsifOUgyZn
— Peeyoosh Kumar पीयूष कुमार (@peeyooshkumar) September 30, 2016