मार्कण्डेय काटजू ने अपनी फेसबुक पोस्ट में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को शेरनी कहा। इतना ही नहीं काटजू ने जयललिता के विपक्षियों को ‘लंगूर’ भी कहा। काटजू ने लिखा, ‘जयललिता एक शेरनी की तरह हैं और उनके विपक्षी लंगूर की तरह लगते हैं।’ इसके साथ ही काटजू ने सबके सामने इस बात को भी कबूला कि उन्हें जयललिता से प्यार है। उन्होंने लिखा, ‘जब में युवा था उस वक्त मुझे जयललिता काफी मनमोहक लगती थीं। मैं उनके प्यार में पड़ गया था। लेकिन जयललिता को इस बारे में नहीं पता था। यह एकतरफा प्यार था।’ इसके आगे काटजू ने लिखा, ‘मुझे वह अब भी अच्छी लगती हैं। लेकिन अब मैं उतना अच्छा नहीं दिखता। मैं उन्हें अब भी प्यार करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि वह जल्द ही ठीक हो जाएं।’

काटजू आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने हाल ही में बिहार को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। उसके बाद विवाद होने पर उन्होंने कहा था कि वह मजाक कर रहे थे। वहीं राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए जब उन्होंने मेरठ का जिक्र किया तब भी उन्होंने बिहार का नाम लिया था। काटजू ने मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाए थे। इससे पहले उन्होंने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा था कि भारत की आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का कोई रोल नहीं था। उन्होंने कहा था कि आजादी दिलवाने में भगत सिंह, आजाद, और बिस्मिल का योगदाना था। सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर काटजू ने रामायण को जोड़कर एक मजेदार पोस्ट भी शेयर की थी।

काटजू के बाकी ट्वीट देखने के लिए क्लिक करें

इस बार काटजू ने यह पोस्ट शेयर किया-