भारतीय जनता पार्टी ने मनोज तिवारी को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से हटा दिया है। मनोज तिवारी की जगह आदेश कुमार गुप्ता को इस कुर्सी पर बिठाया गया है। मनोज तिवारी साल 2016 में दिल्ली बीजेपी चीफ बने थे। अब 4 साल बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया है। मनोज तिवारी के दिल्ली अध्यक्ष पद से हटने की खबर जैसे ही सामने आई सोशल मीडिया में लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।
लोग लिख रहे हैं कि बीजेपी को जो काम काफी पहले कर लेना चाहिए था वो अब कर रही है। ऐसे लोगों ने लिखा कि चलो देर आए दुरुस्त आए। वहीं बहुत से यूजर्स ये लिख रहे हैं कि अब मनोज तिवारी को क्रिकेट खेलने का खूब समय मिलेगा। दरअसल हाल ही में लॉकडाउन के बीच मनोज तिवारी दिल्ली से हरियाणा क्रिकेट खेलने पहुंचे थे। इसे लेकर भी सोशल मीडिया में उनकी खूब आलोचना हुई थी।
कुछ यूजर्स ने तो सोनू सूद को टैग करते हुए मनोज तिवारी को ट्रोल किया है। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा- सोनू सूद प्लीज मनोज तिवारी को उनके घर पहुंचाने का इंतजाम कर दीजिए। मनोज तिवारी को लेकर तमाम फनी मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।
मनोज तिवारी दो बार से सांसद भी हैं। वहीं इनकी जगह जिन आदेश गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया है वह एनडीएमसी के मेयर रह चुके हैं। इसे लेकर भी लोगों नें मजे लेते हुए लिखा कि क्या समय आ गय़ा है जब दो बार के सांसद को एक पूर्व मेयर रिप्लेस कर रहा है।
Finally, Something sane from BJP.
Dear #SonuSood please send #ManojTiwari ji home. His own party won’t be able to. https://t.co/VTx9wO9dle— ruchi kokcha (@ruchikokcha) June 2, 2020
Huge blow to the free entertainment industry.
Why did Bjp sack #ManojTiwari from Delhi Bjp Chief s post? pic.twitter.com/deBuXlQdfb
— Vinay Kumar Dokania| विनय कुमार डोकानिया (@VinayDokania) June 2, 2020
#ManojTiwari removed as Delhi BJP Chief.
Delhi people right now : pic.twitter.com/A6jB4A6aZ3
— Abhishek Thummar (@AR_Thummar_) June 2, 2020
Ab toh full time milega Cricket khelne ko! #ManojTiwari pic.twitter.com/23VNzIwwcI
— परमात्मा निर्भर Kumar (@AAPNation) June 2, 2020
#ManojTiwari to BJP Party now .. pic.twitter.com/QrUg2NvO9s
— Vishwa Ranjan (@Fair_vs_Iffy) June 2, 2020
We want @TajinderBagga as the New President of Delhi BJP
Ek Joker #ManojTiwari ko hataya hai.. to dusre Joker ko laao
Ham entertain kaise honge?
— Raghib (@MagicianBoBo) June 2, 2020
मनोज तिवारी जी को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद से हटाया गया। ये पार्टी के लिये बहुत बड़ा झ्टका है। भगवान आम आदमी पार्टी को ये झटका सहने की ताकत दे। #ManojTiwari
— Rofl Gandhi 2.0 (@RoflGandhi_) June 2, 2020
Why did Bjp sack #ManojTiwari from Delhi Bjp Chief s post?
May be “Aatmnirbhar….
pic.twitter.com/DaOsyXJW6h— Munawar Ali منور علی (@ManvvarAli14) June 2, 2020
#ManojTiwari right now … pic.twitter.com/AQCB1sKTVt
— Pranjal Pandey (@Me_ppranjal) June 2, 2020
बता दें कि मनोज तिवारी को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से क्यों हटाया गया इस बारे में अभी कुछ साफ नहीं है। हालांकि सोशल मीडिया में जिस तरह की प्रक्रियाएं आ रही हैं उसके हिसाब से तो यही कहा जा सकता है कि मनोज तिवारी के प्रदर्शन से पार्टी खुश नहीं थी। मनोज तिवारी को हटाए जाने के पीछे इस साल फरवरी में दिल्ली चुनावों में बीजेपी को मिली करारी हार को भी माना जा सकता है।

