किसी की जिंदगी में सबसे जरूरी होता है घर का होना। अगर सिर पर छत हो तो आदमी खुद खुशनसीब समझता है। हालांकि दुनिया भर में बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं, जिनके पास घर नहीं है और सड़क पर रहने को मजबूर हैं। अब एक शख्स की कहानी सामने आई है, जिसके पास घर नहीं था लेकिन वह चुपके से एक मॉल में 6 महीने से रह रहा था।

मॉल में सीढ़ियों के नीचे एक शख्स ने अपना टेंट लगाया और बेड के साथ ही साथ कुर्सी टेबल और कंप्यूटर रखने तक की जगह बना ली। सुरक्षाकर्मियों से बचकर यह शख्स करीब 6 महीने से मॉल के अंदर रह रहा था। जानकारी के मुताबिक, इस शख्स को एक बार एक सुरक्षाकर्मी ने पकड़ लिया था लेकिन तब उसने कहा था कि वह पढ़ाई करना चाहता था। शख्स पर तरस खाकर सुरक्षाकर्मी ने उस पर रहम दिखाते हुए वहां रहने दिया।

हालांकि 30 अक्टूबर को एक अन्य सुरक्षाकर्मी की नजर सीढ़ी के नीचे रखे गए टेंट और रहने के सामान पर पड़ी। पूछताछ में पता चला कि वह पिछले छह महीने से वहीं रह रहा है। अब उसे अवैध रूप और चुपके रहने के कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मॉल से पकड़े गए शख्स के पास टेंट, बेड, टेबल, कंप्यूटर समेत तमाम सामान बरामद हुए हैं। वह पढ़ाई करने की बात एक बार सिक्युरिटी गार्ड से बच गया था लेकिन इस बार उसे वहां से निकलना ही पड़ा। इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया जा रहा है कि घर का किराया बचाने के लिए इस शख्स ने मॉल के अंदर रहने की योजना बनाई थी।

हालांकि वह इतने दिनों से मॉल के अंदर छुपकर क्यों रह रहा था, इससे जुड़ी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। वह मॉल की दुकानों में जानकार अपने फोन और कम्पूटर को चार्ज कर लेता था। हालांकि ये कोई पहना मौका नहीं जब किसी ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया गया बल्कि सिंगर माइकल टाउनसेंड को में चार साल तक आइलैंड के एक शॉपिंग मॉल के अंदर रहने के आरोप में 2007 में गिरफ्तार किया गया था।