फ्रांस में युवक की हत्या के बाद हिंसा भड़क उठी। फ्रांस की राजधानी पेरिस में लगातार आगजनी और गोलीबारी हो रही है। कभी भीड़ पुलिस पर हमले करती है तो कभी पुलिस भीड़ को भागने के लिए हथियारों का प्रयोग करती है। इसी बीच एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें हिंसा के बीच एक शख्स आराम से सैंडविच खाता दिखाई दे रहा है।

हिंसा के बीच सड़क पर सैंडविच खाते शख्स का वीडियो वायरल

यह वीडियो फ्रांस के नानट्रे का बताया जा रहा है। पुलिस और दंगाई सड़क पर लड़ते नजर आ रहे हैं, जबकि एक शख्स सड़क के किनारे फुटपाथ पर आराम से सैंडविच खाता नजर आ रहा है। बताया गया इस झड़प में दंगाइयों के सामने पुलिस को पीछे हटना पड़ा। हालांकि इस खतरनाक झड़प के बीच सैंडविच खाते शख्स का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

फ़्रांस में फैली हुई है हिंसा, चौकाने वाला वीडियो वायरल

जिस वक्त शख्स खा रहा था, वहां चारों तरफ आफरा-तफरी मची हुई दिखाई दे रही है। कहीं आगजनी तो कहीं झड़प हो रही है। लोग हिंसक दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच शख्स को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे वह अपनी जिन्दगी को बचाने की जगह खाने को अधिक महत्व दे रहा है। वह आराम से बैठकर खा रहा है, जैसे कि माहौल पूरी तरह शांत है या वहां किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है।

दरअसल फ्रांस में हिंसा की शुरुआत मंगलवार (27 जून) से हुई। फ्रांस की राजधानी पेरिस के नैनटेरे में पुलिस ने कथित तौर पर एक किशोर की हत्या कर दी। बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर एक पुलिसकर्मी ने उस पर गोली चला दी जिसमें उसकी मौत हो गई। इसके बाद आम लोग सड़कों पर उतर आये और हिंसा भड़क गई।

हालांकि पुलिस का कहना है कि लड़के ने पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी तो पुलिस ने गोली चला दी। हालांकि जब घटना का वीडियो सामने आया तो साफ़ हो गया कि पुलिस झूठ बोल रही है। इससे लोग और हिंसक हो गए और सडकों पर उतरे। इस हिंसा में कई बसों को आग के हवाले किया जा चुका है। लोगों और पुलिस के बीच लगातार झड़प हो रही है। बताया जा रहा है कि करीब 200 पुलिसकर्मी इस झड़प में घायल हुए हैं और 400 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।