डिज्नीलैंड घूमने के लिए दुनियाभर से पर्यटक पहुंचते हैं। इस जगह पहुंचकर लोग बेहद आनंदित हो उठते हैं हालांकि अब एक शख्स ने ऐसा कारनामा किया है, जिसके बाद उसे जेल में डाल दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, एक शख्स ने अपने कपड़े उतारकर डिज्नीलैंड में घूमने लगा।

कैलिफ़ोर्निया केडिज़नीलैंड के ‘इट्स ए स्मॉल वर्ल्ड’ में अजीब घटना हो गई। यहां एक 26 वर्षीय व्यक्ति ने उस समय हंगामा खड़ा कर दिया जब उसने अपने पूरे कपड़े उतारने का फैसला किया। इससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। कुछ लोगों ने शख्स की फोटो क्लिक और वीडियो बना लिया।

पुलिस अधिकारियों को इसके बारे में सूचना दी गई, इसके बाद अधिकारियों ने अभद्र प्रदर्शन के आरोप में शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वह अनुचित व्यवहार कर रहा था, साथ ही उसके व्यवहार से लग रहा था, जैसे वह नशे में था। इसलिए हिरासत में लिए जाने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

इस घटना के बाद टूर को एक घंटे के लिए रोकना पड़ा। हालांकि इस घटना से वहां मौजूद लोगों को किसी भी तरह की हानि नहीं हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में उसे शर्टलेस होकर लोगों के बीच घूमते देखा जा सकता है। एक अन्य वीडियो में उसे पार्क के फैंटेसीलैंड के अन्दर सवारी के एनिमेट्रॉनिक्स के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया है।

लोगों ने बताया कि वह व्यक्ति अजीब लग रहा थाम उसका व्यवहार साधारण नहीं लग रहा था, पार्क कर्मचारियों द्वारा उसे रोकने और समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं माना और बिना कपड़े के ही घूमता रहा। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया और तमाम आरोपों का सामना कर रहा है। सोशल मीडिया पर उसकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिस पर लोगों ने इस शख्स के व्यवहार में आक्रोश व्यक्त किया है।