जहाज के अन्दर हंगामा करने के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। कुछ बार बदसलूकी की गई तो कई बार मारपीट की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। इस वक्त एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स को फ्लाइट में हंगामा करते हुए देखा जा सकता है। हंगामा देखकर जहाज में मौजूद लोगों के होश उड़ गए।
जहाज के अन्दर हुई बहस, दरवाजा खोलने पर अड़ गया शख्स
क्रोएशिया के जादर जा रही रयानएयर की फ्लाइट में एक चौंकाने वाली घटना घटी। इंग्लैंड के एक 27 वर्षीय व्यक्ति ने उड़ान भरने के बाद दरवाजा खोलने की कोशिश की। फ्लाइट यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी, तभी एक यात्री अचानक अपनी सीट से उठा और दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगा। विमान का यात्री दरवाजा खोलने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगा। तभी दो यात्रियों ने युवक को पकड़कर नीचे गिरा दिया।
पुलिस ने शख्स को किया गिरफ्तार
विमान लंदन के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था और वह रनवे पर जा ही रहा था। उसी वक्त यह घटना घटित हुई। इसके बाद सभी यात्रियों में डर फैल गया। इस भयावह घटना के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। वीडियो 30 जून का बताया जा रहा है।
शख्स के दरवाजा खोलने की कोशिश करने के बाद पूरी जहाज में अफरा-तफरी फ़ैल गई। यात्री परेशान हो गए। एयर होस्टेज ने शख्स को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना और वह तेजी से दरवाजे की तरफ दौड़ने लगा। हालांकि दो लोगों ने पकड़कर उसपर काबू पा लिया।
बताया जा रहा है कि इस हंगामे के बाद जहाज को रोक दिया गया और शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया। शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद फ्लाइट दोबारा उड़ान भरी। हालांकि पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया।
