Snake Viral Video: जहरीले जीव सांप से शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जिसे डर नहीं लगता हो। सांप को देखकर अच्छे-अच्छे बहादुर लोग रास्ता बदल लेते हैं। उन्हें छूना तो दूर लोग उन्हें देखकर भी खौंफ खाते हैं। रास्ते से जाते वक्त अगर सांप दिख जाए तो वो रास्ता बदल लेते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें सांप से पंगे लेने में मजा आता है। वो सांप से किसी पालतु जानवर की तरह खेलते दिखते हैं।

पूरे सात सांपों से खेलता दिख रहा है शख्स

ऐसे ही एक शख्स का वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स सांप से खेलता दिख रहा है। शख्स सांप के फन को खेल खेल में अपनी दांतों से दबा लेता है। सांप के फन को अपनी दांतों से दबाने के बाद शख्स बड़े आराम से खड़ा दिख रहा है।

यह भी पढ़ें – जहरीले नाग के साथ नागिन बन डांस कर रहे आर्टिस्ट को कोबरा ने डसा, नाचते हुए गिरा तो लगा फॉर्मेंस दे रहा, देखें Viral Video

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आधी उम्र का शख्स गले में सांप को लपेटे खड़ा है। फिर वो सांप को उसके फन से पकड़ता है और उसे खोलते हुए अपने मुंह में दबा लेता है। फिर वो अपनी हाथों से गले में लिपटे सांप को सीधा करने लगता है।

हालांकि, सांप के मुंह में दांत चुभोने के बाद वो सांप को अपने दांतों से छोड़ता दिखता है। हालांकि, सांप फिर उसकी उंगलियों में दांत चुभा देता है। लेकिन इस हमले में उसे कुछ होता नहीं है। वो बिल्कुल सामान्य खड़ा दिखता है। यहीं पर वीडियो खत्म हो जाता है।

वीडियो जिसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया वो देखते ही देखते ही वायरल हो गया। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने मजेदार रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, “लगता है कि दादा का यमराज के पास उठाना बैठना बना रहता है।”

यह भी पढ़ें – VIDEO: छठ की पूजा के लिए पानी में खड़ी महिला के पास आया सांप, इसके बाद जो हुआ… लोग हुए हैरान

दूसरे ने लिखा, “ये इंसान है या राक्षस है। जानवर की तरह हरकते कर रहा है। मरने के दिन नजदीक हैं।” तीसरे ने लिखा, “सांप से ज्यादा खतरनाक तत्व तो ताऊ लग रहा है” वहीं, एक अन्य ने लिखा,” चाचा नागवंशी हो क्या…?”

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर अक्सर सांप से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें शख्स एक-दो नहीं बल्कि सात सांपों से खेलता दिख रहा था। वीडियो में शख्स हरे और काले रंगों के सांपों को हाथ में पकड़े दिख रहा था। जो अपना फन लहरा रहे थे। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें…