दुनिया भर के सबसे बड़े आकर्षण केंद्रों में से एक मैडम तुसाद संग्रहालय अब दिल्ली में दिखाई देगा। विश्वभर की मशहूर हस्तियों के मोम के पुतले, मैडम तुसाद संग्रहालय में दिखने को मिलते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनियाभर के प्रतिष्ठित संग्रहालय में से एक मैडम तुसाद संग्रहालय को भी माना जाता है। मैडम तुसाद संग्रहालय बीते 250 सालों से वैक्स यानी की मोम के पुतले बनाने के लिए मशहूर है।

तुसाद के दिल्ली स्टूडियो में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के पुतले मौजूद होंगे। संग्रहालय दिल्ली के कनॉट प्लेस में रीगल सिनेमा के पास ही स्थापित किया जाएगा और 2017 के बीच में ही इसका उदघाटन होगा। यह 22वां मैडम तुसाद स्टूडियो होगा जो कि इस बार दिल्ली में खुलेगा। सन 2000 में मैडम तुसाद में अमिताभ बच्चन के वैक्स पुतले को जगह मिली थी। इसके से ही बाद भारत में भी मैडम तुसाद की जबरदस्त लोकप्रियता बढ़ी थी।

अमिताभ बच्चन के अलावा यहां पर शाहरुख खान, ऐशवर्या राय, करीना कपूर और ऋतिक रोशन जैसी मशहूर बॉलीवुड हस्तियों के पुतले भी मौजूद होंगे। दर्शक संग्रहालय में रखी गई प्रतिमाओं को काफी करीब से देख पाएंगे। इसके अलावा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी आकर्षण का खास केंद्र रहेगा और भारतीय क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के पुतले को भी करीब से देख सकेंगे।

संग्रहालय को दिल्ली लाने का काम यूरोप की मशहूर मीडिया एंटरटेनमेंट्स कंपनी मर्लिन एंटरटेनमेंट्स करेगी। यह कंपनी जगह आधारित एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने में दुनियाभर की अग्रणी कंपनियों में से एक है।

करीना कपूर अपने पुतले के साथ।
करीना कपूर अपने पुतले के साथ।

 

ऐशवर्या राय का पुतला।
ऐशवर्या राय का पुतला।