Lion Fight Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ वायरल होता रहता है, हमें कभी फनी तो कभी अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिलते हैं जिसमें स्टंट, जुगाड़, डांस, लड़ाई-झगड़े जैसी कई चीजें शामिल होती हैं। इसके अलावा आपने जंगली जानवरों से जुड़े कई वीडियो भी देखे होंगे। हम सभी को पता है कि ये जंगली जानवर कितने खतरनाक होते हैं। आप कभी नहीं जानते कि वे कब किस पर हमला कर दें। जंगल के राजा शेर से इंसान डरते हैं और जंगल के अन्य जानवर से भी डरते हैं।

कोई भी शेर से आगे निकलना पसंद नहीं करता, आजकल सोशल मीडिया पर घरेलू या जंगली जानवरों के वीडियो ज्यादा देखने को मिलते हैं। ऐसे वीडियो बहुत तेजी से वायरल होते हैं। फिलहाल ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में तीन शेर आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं।

चार-पांच कुत्तों के डर से पेड़ पर इस हाल में लटकी थी बिल्ली, नीचे झुंड में खड़े थे शिकारी, ऐसी बची जान, Video Viral

दरअसल, शेर का नाम लेते ही अच्छे-अच्छों का शरीर कांप उठता है, उसकी दहाड़ सुनकर जंगल के जानवर भी सहम जाते हैं। सोचिए अगर ये शेर आपस में भिड़ जाएं तो लड़ाई किसी घमासान से कम नहीं होती है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शेर आपस में लड़ रहे हैं। वायरल वीडियो में तीन शेर लड़ते नजर आ रहे हैं, इस वीडियो को देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि तीन शेर आपस में लड़ रहे हैं और तीनों शेर लहूलुहान हालत में हैं। तीनों शेर संघर्ष कर रहे थे औऱ अचानक दोनों शेर लड़ने लगे।

शेरों के बीच दिलचस्प लड़ाई का वीडियो वायरल

पहला शेर दूसरे पर हमला करता है, जबकि दूसरा शेर पीछे नहीं हटता। दोनों के बीच झगड़ा होता है औत इस लड़ाई में एक शेर जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद दूसरा भी खून से लथपथ होकर गिर जाता है। इस वीडियो से पता चलता है कि इनमें से एक का अंत निश्चित है, क्योंकि कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है, वे सचमुच एक-दूसरे को फाड़ देते हैं।

इस वीडियो को लेटेस्टक्रूगर नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि अब तक इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को कई लोगों ने पसंद भी किया है। लोग इस वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने यह भी महसूस किया है कि उन्होंने पहली बार दो शेरों के बीच आमने-सामने की लड़ाई देखी है। कुछ यूजर्स ने कहा, ”जिंदगी किसी के लिए भी आसान नहीं है” चाहें जंगल में रहो, शिकार करो या शिकार बनो। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है?