शेर जैसे जानवर से इस तरह का मजाक कौन करता है भाई… इनसे तो ना दोस्ती अच्छी ना दुश्मनी। ऐसे खतरनाक जानवर से जितना दूर रह लो उतना ही अच्छा। उन्हें उनकी दुनिया में बिना छेड़े रहने तो। तो भी प्रकृति से खिलवा़ करता है उसे कहीं ना कहीं भुगतना ही पड़ता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स शेर के साथ मजाक कर रहा है। वह बार-भार शेर का जबड़ा जबरन खोल रहा है। शेर के जबड़े में उसका हाथ है। वह शेर के साथ ऐसा करके अपनी बहादुरी दिखा रहा है, इसका वीडियो रोंगटे खड़े करने वाला है।
वायरल वीडियो को देखने के बाद आपकी धड़कनें बढ़ सकती हैं। शेर आखिर शेर ही होता है, चाहें वह जंगल में हो या चिड़िया घर में। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा है।
वीडियो में दिखने वाला शख्स के बारे में दावा किया जा रहा है कि वह पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर है। लोगों ने यह वीडियो देखने के बाद इंफ्लुएंसर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि जब इंसान खुद ही अपनी अक्ल का दुश्मन बन जाए, तो वो खुद किसी जानवर से कम नहीं होता। शेर के साथ बहादुरी दिखाने का क्या मतलब है।
शेर जंगल राजा है, वह अपनी ताकत के लिए जाना जाता है, खूंखार इतना कि जिसे जबड़े में ले ले वह काम से से गया। अपने शिकार को यह कुछ ही पल में चीर-फाड़कर रख देता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर शेर से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स इस खूंखार जानवर के मुंह में हाथ डाल रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं। यह शख्स शेर का जबड़ा खोलकर उसमें अपना हाथ डाल रहा है, इस वीडियो को देखने के बाद किसी भी धड़कनें तेज हो सकती हैं। लोगों ने पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
शेर का डरावना चेहरा देख किसी के भी होश उड़ सकते हैं। लोगों का कहना है कि शख्स मौत के मुंह में हाथ डालकर अपनी जान से खेल रहा है। कितना गैर-जिम्मेदाराना रवैया है ये… एक का कहना है कि यह बहादुरी नहीं बेवकूफी है, शेर एक पल में शख्स की सारी हेकड़ी निकाल सकता है। जानवर के मूड का पता नहीं होता, शख्स शेर को उकसा रहा है। ऐसा लग रहा है कि इंसान की जानवर बन गया है। एक और ने लिखा है कि शेर को कुत्ते की तरत पालना ही क्यों है? आप खुद यह वीडियो देख लीजिए, फिर अपनी राय कामय कीजिए।