Lion Viral Video: शेर कुशल शिकारी होते हैं। वे एक बार शिकार पर नजर गड़ा लें तो फिर उन्हें अपना निवाला बनाकर ही छोड़ते हैं। शिकार चाहे लाख उनके चंगुल से भागने की कोशिश करे, लेकिन शेर के जबड़ों के बचकर निकलना असंभव जैसा है। बिजली की गति से शेर अपने शिकार की ओर झपटता है और उसे तब तक दबोचे रहता है जबतक उसके प्राण ना चले जाएं।
शेर के शिकार का खौफनाक वीडियो वायरल
इंटरनेट पर इनदिनों शेर के शिकार का खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो जिसे संभवतः जंगल सफारी के लिए गए पर्यटकों द्वारा रिकॉर्ड किया गया है में दिखाया गया है कि कैसे शेर अपने से तीन गुणा बड़े जिराफ का शिकार कर रहा है। शेर जिराफ को तब तक अपने जबड़ों में दबोच कर रखता है जब तक उसकी सांसें नहीं थम जाती हैं।
वीडियो जिसे इंस्टाग्राम पर thebigcatsempire नाम के यूजर ने शेयर किया है में दिखाया गया है कि शेर दौड़ता हुआ आता है और जिराफ के पैर में अपने दांत गड़ा देता है। अटैक होता देख जिराफ भागने की कोशिश करता है। हालांकि, शेर उसकी टांगों से लटका रहता है।
यह भी पढ़ें – बीच जंगल में पिकनिक करने गए थे लोग, तभी दौड़ता हुआ आ गया हाथी और फिर जो हुआ…, धड़कनें बढ़ाने वाला Viral Video
शेर तब तक दांत गड़ाए रहता है, जब तक जिराफ चित नहीं हो जाता है। शिकार का खौफनाक मंजर वहां मौजूद पर्यटकों ने भी देखा और कैमरे में कैद कर लिया। बाद में इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसे देख लोग दंग रह गए।
यहां देखें वायरल वीडियो –
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद से हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो को ढाई हजार से अधिक यूजर्स अब तक लाइक कर चुके हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने स्पष्ट रूप से हैरान होते हुए प्रतिक्रिया दी है।
यह भी पढ़ें – बंद कर दो एसी… यह सुनते ही डॉगी को आ गया गुस्सा, जोर-जोर से लगा भौंकने और फिर…, चौंकाने वाला Viral Video
वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “भगवान ने प्रकृति का सृजन ही कुछ इस तरह किया है। यह दुखद तो है पर यह ऐसा ही है।” दूसरे यूजर ने कहा, “शेर अगर सीधे गले पर अटैक करता तो देखने में और ज्यादा मजा आता।”
तीसरे यूजर ने कहा, “और कुछ लोग कहते हैं कि शेर शिकार करना नहीं जानते! यही कारण है कि शेर जंगल के राजा हैं!! वे कुछ भी कर सकते हैं और वे इसे शान से करते हैं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “मैंने कभी किसी शेर को अकेले जिराफ को सफलतापूर्वक मारते नहीं देखा। वह सबसे अच्छा है।”