जंगली जानवर अक्सर रिहायशी इलाके में घुसकर जानवरों को अपना शिकार बनाते हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें एक गाय पर शेर ने हमला कर दिया है और किसान उसे बचाने की कोशिश कर रहा है। आखिरकार किसान की मेहनत रंग लाई और शेर को गाय छोड़कर भागना पड़ा।
गुजरात का वीडियो हो रहा वायरल
वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है, एक शेर गाय का शिकार कर रहा है और गाय उसके चंगुल से खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रही है। जब एक किसान ने यह देखा तो वह उसे बचाने की कोशिश करने लगा। किसान के हाथ में एक डंडा भी नहीं था लेकिन वह गाय को बचाने की कोशिश में लग गया और उसको सामने देखते ही शेर वहां से भाग गया।
किसान ने ऐसे बचाई जान
किसान के चिल्लाने और आगे आने पर शेर गाय को नहीं छोड़ा लेकिन जैसे ही किसान पत्थर उठाकर शेर की तरफ फेंकता है तो शेर गाय को छोड़कर भाग जाता है। उसी सड़क से गुजर रहे एक शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया। घटना गुजरात के सोमनाथ की बताई जा रही है।
भारतवासी नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘भारत के असली शेर तो ये किसान ही हैं। कभी झुकेंगे नहीं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कार वाले लोगों से कही ज्यादा हिम्मत वाला वो किसान है, जो गौ माता की जान बचाने में लगा है और बचा भी लिया।’ एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘तो क्या अब शेर भूखा मरेगा अगर गाय को बचाये तो? ये प्रकृति का चक्र है, इसमें इंसान को बाधा नहीं डालनी चाहिए।’
एक अन्य ने लिखा, ‘गाय को बचाने के लिए कार वाले लोग भी मदद के लिए आगे आ सकते थे लेकिन नहीं आये। गाय बच गई। ये काफी सुखद है।’ वीरेंदर नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘ऐसा दिलेरी वाला काम एक किसान या मजदूर ही कर सकता है।’ रमेश नाम के यूजर ने लिखा, ‘किसान ही हमारे देश के असली हीरो हैं।’