अभिनेत्री स्वरा भास्कर शादी (Swara Bhaskar Marriage) के बात से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस शादी को लेकर अभिनेत्री को ट्रोल भी किया गया। ट्रोलर्स को स्वरा के पति फहद अहमद (Fahad Ahmad) ने करारा जवाब दिया है। स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी को शादी करने की जानकारी दी थी, इसके बाद उन्हें लोगों ने खूब बधाईयां दी लेकिन कवि कुमार विश्वास ने 19 फरवरी को ट्वीट कर स्वरा को शादी की शुभकामनाएं दी तो लोग तरह तरह के सवाल पूछने लगे।

कुमार विश्वास ने ऐसी दी शुभकामनाएं

कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने ट्वीट किया कि दाम्पत्य के पथ पर शुभ यात्रा के लिए तुम दोनों के मेरी अशेष शुभकामनाएं, स्वरा भास्कर जीती रहिए, प्रसन्न रहिए “अचल होउ अहिवातु तुम्हारा। जब लगि गंग जमुन जल धारा।” कुमार विश्वास के इस ट्वीट पर तमाम लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

@IPrasu0007 यूजर ने लिखा कि लगता है कुम्भी निद्रा थे कविवर। एक यूजर ने लिखा कि पंडित जी, जिस रामचरित मानस की चौपाई के साथ आप उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं, उसे तो ये दोनों मानते ही नहीं हैं। @bhartiya44 यूजर ने लिखा कि चर्चा में रहना अच्छी बात है पर चर्चा में रहने के लिये कुछ भी। @Santosh95898595 यूजर ने लिखा कि कविवर क्या आप से उन्होंने विशेष आशीर्वाद मांगा था? या आप खुद को उनका करीबी दिखाना चाहते हैं।

@Manju123Singh यूजर ने लिखा कि कमाल ही कर दिया आपने कविवर, जिन शब्दों की अहमियत नहीं उन लोगों को उससे आशिर्वाद दे रहे हैं आप। एक यूजर ने लिखा कि कवि के आशिर्वाद में कुछ तो बड़ा संदेश छुपा है, वरना इतना लेट शुभकामनाएं कौन देता है? एक यूजर ने लिखा कि कुछ ज्यादा नहीं हो गया कविवर? एक अन्य यूजर ने लिखा कि भक्त आपको भी टुकड़े टुकड़े गैंग का समर्थक सिद्ध कर देंगे कविवर!

बता दें कि स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर शादी की जानकारी दी थी। इसी वीडियो में दोनों की कोर्ट मैरिज से जुड़े दस्तावेज भी हैं। दस्तावेज के मुताबिक दोनों ने 6 जनवरी 2023 को मुंबई में शादी की। स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद समाजवादी पार्टी की युवा इकाई के महाराष्ट्र और मुंबई के अध्यक्ष हैं। फरवरी 1992 को जन्में फहद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं।