कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार (21 मार्च) को एक मंदिर गए। पार्टी ने उनके मंदिर जाने के दौरान का वीडियो बनाया। बाद में सोशल मीडिया पर उसे पोस्ट किया। यह सोचकर कि लोगों पर उसका सकारात्मक असर होगा। लेकिन असल में इसका बिलकुल उल्टा हुआ। इंटरनेट यूजर्स ने इसे राहुल और कांग्रेस का पॉलिटिक स्टंट करार दिया। कहा कि हिंदू पांच सालों से धर्म और अपनों के प्रति सजग क्या हुए, राहुल जैसे ढोंगी मंदिर भटकने लगे। वह दिन दूर नहीं जब ऐसे ही झूठे धर्मनिरपेक्ष लोग राम मंदिर बनाने की वकालत करेंगे। किसी ने इसे उनकी ड्रामेबाजी और नौटंकी बताया तो कोई कहता दिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने तीन महीनों में तीन बार धर्म परिवर्तन किया। आपको बता दें कि कांग्रेस मुखिया इस वक्त कर्नाटक में हैं। वह यहां अपने दो दिवसीय दौरे पर हैं। राहुल ‘जन आशीर्वाद’ नाम की यात्रा के तहत राज्य के विभिन्न इलाकों में घूम रहे हैं। चूंकि आने वाले दिनों में यहां विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में जानकार उनके इस दौरे को चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण बता रहे हैं।
बुधवार को राहुल चिकमागलूर के श्रृंगेरी मठ में थे। यहां उन्होंने शारदंबा मंदिर में दर्शन किए। मंदिर में जगदगुरु शंकराचार्य से मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्ष ने इसके अलावा वेद पाठशाला के छात्रों से भी भेंट की। उनके दौरे से जुड़ी तस्वीरें और जानकारी कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर अपलोड की गईं। कांग्रेस के टि्वटर हैंडल से कुछ-कुछ देर के अंतराल पर ये ट्वीट्स किए गए।
लोगों ने जब उनके मंदिर जाने की तस्वीरें देखीं तो वे बोले, ये सब राजनीति के कारण हो रहा है। गुरमीत खिरवार ने लिखा, “सर वोट मंदिर में जाने से नहीं मिलते हैं।” प्रदीप सिंह पूछते नजर आए, “राहुल गुजरात के मंदिर कब दोबारा जाएंगे?” देखिए और लोगों ने किस प्रकार की प्रतिक्रियाएं दीं-







