Rajasthan Karauli News:राजस्थान के करौली जिले की टोडाभीम तहसील के करीरी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक परिवार शादी के लिए लड़की देखने गया था हालांकि उनको लड़की पसंद नहीं आई इसलिए उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ा तो मीणा समाज की महापंचायत बुलाई गई, पंचायत ने लड़की वालों के खिलाफ फैसला सुनाया। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है? खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।
लड़की वालों ने काट दी मूछें
दरअसल, 17 जनवरी को बाबूलाल मीणा करीरी गांव से स्टेशन मास्टर बेटे के लिए लड़की देखने रौंसी गांव पहुंचे पहुंचे थे उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी थे। सगाई के लिए आए लड़के वालों ने लड़की पसंद नहीं आने की बात कहकर रिश्ता करने से इंकार दिया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग नाराज हो गए, उन्होंने परिवार वालों को बंधक बना लिया और फिर उनकी मूछ काट दी।
लड़की वालों ने लड़के के पिता और भाई की दाढ़ी मूछ और सिर के बाल काट दिए, इतना ही नहीं उन्होंने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने सर्व समाज के पंच पटेल को बुलाकर लड़के पक्ष पर 11 लाख का जुर्माना भी ठोक दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाने शुरु कर दिए, इसके बाद पंच पटेलों ने सोमवार को करीरी में मीणा समाज की महापंचायत बुलाई।
11 लाख का लगा जुर्माना
इस पंचायत में हजारों लोग शामिल हुए थे। जानकारी सामने आई कि बिचोलियों ने लड़के वालों को लड़की का फोटो नहीं दिखाने का दोषी माना गया। इसके बाद लड़की वालों पर 11 लाख, दो बिचौलियों पर एक-एक लाख, पांच पटेलों पर 1100-1100 रुपये का जुर्माना लगाने का फरमान जारी किया गया। फिलहाल दोनों पक्षों ने मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।