यूपी के कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की तीन बेटियां हैं मगर उसे बेटे की चाह थी। महिला ने कोशिश की मगर उसे बच्चा नहीं हुआ। उसे किसी भी हाल में बेटा चाहिए था। इसलिए उसने अपनी मां के साथ मिलकर एक योजना बनाई। अब मां-बेटी पुलिस थाने के चक्कर लगा रही हैं। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।
दरअसल, घटना कानपुर का है। यहां एक महिला बेटे की चाह में इस कदर डूबी कि उसे सही गलत में फर्क नजर नहीं आया। उसकी तीन बेटियां हैं मगर वह बेटा चाहती थी। उसने बेटे को जन्म देने की कोशिश की मगर नाकामयाब रही। इसके बाद उसने बेटा गोद लेना चाहा मगर कई जगह हाथ-पैर मारने के बाद भी उसका काम नहीं बना। इसलिए उसने एक दिन अपनी-मां के साथ मिलकर बाजार से एक बच्चा ही चुरा लिया। वग बच्चे को लेकर अपने घर गई और पति से कहा कि उसने इस बच्चे को उसके माता-पिता से खरीदा है। हालांकि जब सच्चाई पता चली तो शौहर को भी वीबी के किए पर भरोसा नहीं हुआ।
600 सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद सामने आई सच्चाई
बच्चे के परिजन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने 600 सीसीटीवी फुटेज तलाशे और आखिकार बच्चे का पता लगाया। फिलहाल बच्चे को उसके असली माता-पिता को सौंप दिया गया है और बच्चा चुराने वाली महिला और उसकी मां को अरेस्ट कर उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है। घटना की खबर तेजी से लोगों के बीच फैल गई। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर चर्चे हो रहे हैं। वहीं महिला का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
महिला ने ऐसे चुराया बच्चा
आरोपी महिला का नाम राहत जहां हैं। उसकी तीन बेटियां हैं। वह कानपुर की रहने वाली है। इस कुकर्म ने उसका साथ उसकी मां रोशन जहां ने दिया। घटना बीते शुक्रवार की है। असल में राहत जहां अपनी मां के साथ बाजार गई। वहां उसने देखा कि दो बच्चियां अपने 9 महीने के भाई को लेकर घूम रही थीं। राहत जहां की नजर बच्चे पर पड़ी और उसकी नियत में खोट आ गई। उसने बच्चे को चुरान की प्लान बनाया। इसके बाद मां बेटी ने मिलकर दोनों बच्चियों को बताशे खिलाए। उन्होंने बच्चियों को पैसे दिए और कहा कि जाओ लस्सी पी लो हम बच्चे को तब तक खिलाते हैं। इसके बाद बच्चियां चली गईं और मां-बेटी बच्चे को चुराकर घर आ गईं।
मामले में डीसीपी सेंट्रल आरएस ने बताया कि बच्चा चोरी होने के बाद रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 600 सीटीवी फुटेज चेक किए गए। फुटेज में महिला को बच्चे को चुराते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने मां-बेटी दोनों को पकड़ लिया। राहत ने पहले बच्चे को अपने पास रखा फिर मां के घर भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने बच्चे को उसके घर भेज दिया है। इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है।