कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं। उनकी यह यात्रा करीब 5 महीने तक चलने वाली है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। इस बीच केरल पहुंचे राहुल गांधी ने नाविकों के साथ स्नेक बोट रेस में हिस्सा लिया। जिसकी तस्वीर शेयर कर वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेई ने कमेंट किया। उस पर लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
पत्रकार ने शेयर की तस्वीर
वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेई ने नाव चलाते कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तस्वीर के साथ लिखा, ‘हम लाए हैं, तूफान से कश्ती निकाल के…।’ पत्रकार द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर कुछ लोग उनकी बातों का समर्थन करते हुए कमेंट कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की है।
लोगों के रिएक्शन
भाजपा नेता सुरेश नाखुवा ने फोटो पर कमेंट किया, ‘क्रांतिकारी बहुत क्रांतिकारी।’ विक्रांत नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकसभा में कांग्रेस की सीटों में ऐतिहासिक कमी आई है। उनके नेतृत्व में 49 एसेंबली इलेक्शन में वह 39 इलेक्शन हार गए हैं। अभी भी राहुल गांधी कांग्रेस और भारत के लिए तूफान ही बने हुए हैं।
पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि क्रांतिकारी… बहुत क्रांतिकारी। सुनील भट्ट नाम के एक
चंदन पांडे नाम के यूजर ने पूछा कि तूफान कौन? रविंद्र नाम के यूजर ने लिखा – अरे यह तो बहुत ही क्रांतिकारी कदम है। सुनील भट्ट नाम के ट्विटर यूजर ने कमेंट किया, ‘कशती न बदली दरिया ना बदला, डूबने वालों ने मांझी भी ना बदला।’ जया शर्मा नाम की एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, ‘युवराज कश्ती चला रहे हैं और कांग्रेस के विधायक किस्तों में कांग्रेस छोड़ रहे हैं।’
राहुल गांधी ने भी शेयर की तस्वीर
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी अपनी सोशल मीडिया हैंडल से नाव चलाने वाली तस्वीर साझा की। जिसके साथ उन्होंने लिखा, ‘जब नाव बीच मझधार में फंस जाए, तो पतवार अपने हाथ में लेनी पड़ती है। न रुकेंगे, न झुकेंगे, भारत जोड़ेंगे।’ उनके इस पोस्ट पर लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि राहुल गांधी कांग्रेस के अगले अध्यक्ष होंगे।