थोड़ा तीखा कम प्लीज…यह कहना है जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी का। जो मुंबई में बड़े चाव से वड़ा पाव का लुफ्त उठा रहे हैं। इस वीडियो को उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोग उन्हें तरह-तरह के इंडियंस फूड खाने की सलाह दे रहे हैं। वहीं कई लोग मिर्ची के पकौड़े खाने की भी बात कह रहे हैं।

ऐसा लगा रहा है कि जापान के राजदूत सुजुकी भारत में काफी अच्छा समय बिता रहे हैं। कभी उनका दिल 100 रुपये की टीशर्ट पर आ जाता है तो कभी वे मुंबई लोकल ट्रेन की यात्रा करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने बनारस में लिट्टी-चोखा का आनंद लिया था।

जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने लिखा- हमें वड़ा पाव मिल गया…

असल में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि वे किस तरह वड़ा पाव खा रहे हैं। वीडियो में लिखा गया है हां हमें वड़ा पाव मिल गया। इस वीडियो के कैप्शन में सुजुकी ने लिखा है कि मुझे भारतीय स्ट्रीट फूड बहुत पसंद है, मगर तीखा कम चाहिए।

जब वे वड़ा पाव खा रहे हैं तो कोई उन्हें तली हुई नमक वाली हरी मिर्च देने की कोशिश करता है इस पर वे कहते हैं, नहीं मिर्च बहुत तीखी है। इस वीडियो में वे मुस्कुराते हुए वड़ा पाव खा रहे हैं।

लोगों को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को अब तक साढ़े तीन लाख लाखों लोगों ने देखा है। वहीं करीब सात हजार लाइक्स मिले हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो को अब तक 509 लोगों ने रीट्वीट किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं बहुत बढ़ियां सर। आपको वड़ा पाव खाकर आपको आनंद आ रहा है। वहीं कई लोगों बाकी इंडियंस फूड खाने की सलाह भी दे रहे हैं।