आईपीएल की सीजन 10 के लिए बेंगलुरु में सोमवार को निलामी के दौरान खिलाड़ियों की बोली लगाई जा रही है। सभी टीम अपने लिए खिलाड़ी खरीद रही हैं। अभी तक की बोली में सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स बिके हैं। पुणे सुपरजाइंट्स की टीम ने स्टोक्स को 14.5 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। इसके अलावा इंग्‍लैंड के टी20 स्‍पेशलिस्‍ट टेमाल मिल्‍स 12 करोड़ में बेंगलुरु ने खरीदा। वहीं पिछले साल की बोली में सितारा बनकर उभरे भारत के पवन नेगी को इस बार रॉयल चैंलेजर्स बेंगलोर ने 1 करोड़ में खरीदा है। पिछले साल उन्हें साढ़े आठ करोड़ रुपए में खरीदा था।

आईपीएल 2017 के पहले से ही हर किसी की नजर इग्लैंड के ऑल राउंडर बेन स्टोक्स पर टिकी हुई थी। स्टोक्स को खरीदने के लिए सभी टीमों में होड़ सी मच गई थी। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि नीलामकर्ता रिचर्ड मैडले द्वारा स्टोक्स का नाम लेने से पहले ही मुंबई इंडियंस टीम के मालिक आकाश अंबानी का हाथ ऊपर उठ गया था। सबसे पहली बोली भी उन्हीं ने लगाई थी। हालांकि अंत में वह पुणे के खाते में आए। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को इतनी भारी भरकम रकम में खरीदे जाने पर ट्विटर यूजर्स भी चुटकी लेने से पीछे नहीं रहे। कई यूजर्स ने कहा कि जितने में अकेले बेन स्टोक्स को खरीदा है उतने में तो पाकिस्तान की पूरी टीम आ जाती।

यहां पढ़िए क्या बोले ट्विटर यूजर्स:

https://twitter.com/mature_ankur/status/833553627415408640

https://twitter.com/mmunnakumar19/status/833550826928902148

https://twitter.com/Pandit_Shail/status/833552989558337536

https://www.youtube.com/watch?v=mrxMqumDoSg