बीती रात (21 मई, 2017) मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के बीच आईपीएल-10 का फाइनल मैच खेला गया। कांटे की टक्कर के इस मैच के दौरान सैकड़ों की तादाद में दर्शक उत्सुकता में अपनी सीटों पर खड़े हो गए। वहीं फाइनल मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस अब आईपीएल के तीन खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच हुए मैच की हर बॉल पर मैदान पर मौजूद हर दर्शक ने अपनी निगाहें बनाए रखी। सीट पर खड़े होकर प्रशंसक अपनी टीम को जिताने की दुआ करते हुए नजर आए। वहीं मैच के दौरान दर्शकों में मौजूद एक बूढ़ी महिला दूसरे कारण की वजह से चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। सामने आई तस्वीर में बूढ़ी महिला अपनी टीम (मुंबई इंडियंस) के लिए प्रार्थना करती हुए नजर आई। उस दौरान महिला ने अपनी आंखें बंद कर रखी थी और हाथों को सख्ती बंद कर रखा था। बूढ़ी महिला की इसी प्रार्थना और टीम की जीत को लेकर ट्विटर यूजर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ट्विटर यूजर्स ने लिखा, ‘अगर रोहित शर्मा को इतनी शानदार जीत हासिल हुई है तो ये सबकुछ इन बूढ़ी अम्मा की प्रार्थनाओं का असर है।’
वहीं सोशल साइट ट्विटर पर आधे दिन तक ये सवाल टॉप ट्रेंडिंग रहा कि मैदान पर टीम के लिए प्रार्थना करने वाली बूढ़ी महिला कौन थीं। चलिए हम आपको बताते हैं कि वो कौन हैं? तस्वीर में नजर आ रही बूढ़ी महिला दरअसल नीता अंबानी की मां हैं। इन्हें ‘नानी’ के रूप में जाना जाता है। इस बात की जानकारी खुद बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने दी है। उन्होंने कहा कि जिनके बारे में सब जानना चाह रहे हैं वो नीता अंबानी की मां हैं। लक्की चार्म मां।
बता दें कि बीती राम मुंबई और पुणे के बीच खेले गए फाइनल मैच के देखने के लिए नीता अंबानी की मां पूर्निमा दलाल भी पहुंची थीं। मैच के दौरान पूर्निमा दलाल ऊंचाई पर बैठी थीं जिसकी वजह से वो मैदान पर हर किसी को नजर नहीं आ रही थीं हालांकि सोशल साइट्स पर इनकी तस्वीर सामने आने के बाद हर किसी ने इनके बारे में जानने में रूचि दिखाई। दूसरी तरफ ट्विटर यूजर्स मुंबई इंडियन की जीत का श्रेय इन्हीं बूढ़ी नानी की प्रार्थनाओं को दे रहे हैं। यूजर आस्तिक लिखते हैं, ‘बूढ़ी महिला की वजह से मुंबई इंडियंस जीत गई।’ प्रतीक सिंह लिखते हैं, ‘प्रार्थना करने वाली आंटी की प्रार्थना का जवाब। मुंबई के सारे धुरंधर ऑफ हो गए।’ संयम जैन लिखते हैं, ‘आंटी ने बचा लिया मुंबई इंडियंस को।’ सिद्धार्थ लिखते हैं, ‘मैं बहुत कन्फ्यूज हूं। मुंबई की जीत का क्या कारण था। टीम या आंटी?’ प्रोफेसर ज्ञानचो लिखते हैं, ‘ये है मैच का टर्निंग प्वाइंट।’ आम्या पाटिल लिखते हैं, ‘मुंबई को आंटी को शुक्रिया कहना चाहिए।’ एक अन्य यूजर लिखते हैं, ‘आंटी जी कल मेरी परीक्षा है तो मेरी लिए भी प्रार्थना कीजीए।’
To be honest Mumbai Indians won because of this old lady’s Prayer.#IPLfinal #IPL #RisingPuneSupergiant #RSPVSMI #RPSvsMI #RPSvMI pic.twitter.com/WxzfYHFVpu
— Astik (@bhaveshastik) May 21, 2017
Great victory yesterday for @mipaltan @mumbaiindians . One cute Aunty’s prayers were with u all.
