International Women’s Day 2019, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019 Google Doodle: विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने से लेकर विधायिकाओं में उनके लिए आरक्षण की पुन: मांग के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को समाज में महिलाओं द्वारा निभाई असंख्य भूमिकाओं का जश्न मनाया गया तथा उनका सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए और कदम उठाने का आह्वान किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम नारी शक्ति को सलाम करते हैं। हमें गर्व है कि हमने अनेक ऐसे निर्णय लिये हैं जिससे महिला सशक्तिकरण हुआ है।’’

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं की आजादी के रास्ते में आने वाली बाधाओं को खत्म करना होगा। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की साहसी, जुझारूपन की भावना को सलाम करता हूं। मैं यह भी चाहता हूं कि हम उन बाधाओं को खत्म करने के संकल्प को फिर दोहराएं जो स्वतंत्रता एवं समानता की तरफ बढ़ने में महिलाओं को लगातार हो रही हैं।””

गांधी ने ओडिशा के जयपुर में शुक्रवार को महिलाओं से बातचीत करते हुए उनसे वादा किया कि अगर उनकी पार्टी कांग्रेस सत्ता में आई तो संसद में महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने का प्रयास करेगी और महिलाओें के उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई जायेगी।

Live Blog

Highlights

    21:53 (IST)08 Mar 2019
    रेलवे स्टेशन हो गया 'पिंक'

    देश भर में अलग-अलग तरीकों से महिलाओं के प्रति सम्मान जताया गया। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मदन महल रेलवे स्टेशन ‘पिंक’ हो गया। उसके सभी ऑॅपरेशंस का प्रबंधन केवल महिलाओं ने किया जबकि केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 190 साल पुराने पुस्तकालय ने महिलाओं को अनूठा तोहफा दिया। दूसरी ओर, दक्षिण पूर्वी रेलवे के खड़गपुर मंडल के श्यामचक स्टेशन पर रेलवे बोर्ड ने रेल की पटरियों की जांच करने और तेज रफ्तार ट्रेनों की सुरक्षा का जिम्मा लेने जैसे पुरुषों के वर्चस्व वाले पेशे में अपनी जगह बनाने वाली पुष्पा सिंह को सम्मानित किया है।

    21:15 (IST)08 Mar 2019
    गूगल ने कैसे मनाया महिला दिवस?

    विश्व भर में आज ( आठ मार्च) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मन रहा है। गूगल भी इस खास और बड़े मौके पर वीमेंस डे के रंग में रंगा नजर आया। अमेरिकी इंटरनेट सर्च इंजन ने होमपेज पर एनिमेटेड डूडल बनाया और महिला दिवस मनाया। गूगल ने रंग-बिरंगे डूडल के डिजाइन में कुल 14 विशेष  स्‍लाइड्स बनाईं, जिनमें महिलाओं के प्रति सम्‍मान दर्शाया।

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के डूडल में 14 सलाइड्स में 14 भाषाओं में 14 अलग-अलग कोट्स थे। यह सभी कोट्स महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी मजबूत इरादों को जाहिर करते हैं। इन कोट्स में भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम का भी कथन शामिल था। कॉम के हवाले से लिखा गया, 'यह मत कहिए कि आप कमजोर हैं, क्‍योंकि आप एक महिला हैं।'

    20:27 (IST)08 Mar 2019
    ये हैं बी-टाउन की बहादुर महिलाएं

    19:54 (IST)08 Mar 2019
    कटरीना कैफ ने भी दी महिला दिवस की बधाई
    18:52 (IST)08 Mar 2019
    गूगल डूडल के स्पेशल डूडल की स्लाइड में भारतीय मुक्केबाज के कथन को जगह

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के डूडल में 14 सलाइड्स में 14 भाषाओं में 14 अलग-अलग कोट्स थे। यह सभी कोट्स महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी मजबूत इरादों को जाहिर करते हैं। इन कोट्स में भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम का भी कथन शामिल था। कॉम के हवाले से लिखा गया, 'यह मत कहिए कि आप कमजोर हैं, क्‍योंकि आप एक महिला हैं।'

    18:11 (IST)08 Mar 2019
    रूसः विश्व युद्ध के विरोध में 28 फरवरी को महिलाओं ने दर्ज कराया था विरोध, तब भी मना था महिला दिवस

    रूस में विश्व युद्ध के विरोध में महिलाओं ने  28 फरवरी को विरोध दर्ज कराया था, यह उनका पहला अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस भी जाना गया। आधिकारिक तौर पर बात करें तो 1975 में आठ मार्च को यूनाइटेड नेशन्स में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था।

    17:32 (IST)08 Mar 2019
    सबसे पहले कहां मनाया गया था महिला दिवस?

    1909 में पहली बार 28 फरवरी को अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। गारमेंट वर्कर्स  की हड़ताल के प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए  सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने न्यूयॉर्क में इस दिन का चयन किया था। इसके पीछे की वजह महिलाओं के प्रति समर्थन जाहिर करना था, जिससे वह कम घंटे काम और बेहतर तनख्वाह  के लिए अपना विरोध और मांग दर्ज करा सकें।

    16:56 (IST)08 Mar 2019
    गूगल ऐसे मना रहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

    गूगल भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रंग में रंगा नजर आया। अमेरिकी इंटरनेट सर्च इंजन ने शुक्रवार को खास एनिमेटेड डूडल बनाया। रंग-बिरंगे डूडल में कई भाषाओं और डिजाइन में महिला लिखा था। साथ ही बीच में 'गूगल' पर वीडियो क्लिक वाला बटन भी आ रहा था। डूडल पर क्लिक करने के बाद 14 महान महिलाओं के कथन दिखाए गए।

    16:22 (IST)08 Mar 2019
    सोशल मीडिया पर भी रही महिला दिवस की धूम, टि्वटर पर ये चीजें हुईं ट्रेंड

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की धूम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर भी रही। सुबह से ही टि्वटर पर महिला दिवस को लेकर कई चीजें ट्रेंड में नजर आईं, जबकि लोग कई हैशटैग्स के साथ ट्वीट्स के साथ महिला दिवस की बधाई एक-दूजे को दे रहे थे। टि्वटर ट्रेंड्स (भारत) की सूची में शाम साढ़े चार बजे तक ये चीजें- #InternationalWomensDay, #HappyWomensDay2019 और #महिलादिवस ट्रेंड कर रही थीं।

    16:02 (IST)08 Mar 2019
    महिलाओं ने किया था विश्व युद्ध का विरोध

    रूस में विश्व युद्ध के विरोध में महिलाओं ने 28 फरवरी को विरोध दर्ज कराया था। यह उनका पहला अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस भी जाना गया।

    14:55 (IST)08 Mar 2019
    राबर्ट वाड्रा ने भी किया ट्वीट

    प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ट्वीट  करते  हुए , उनके जीवन की चार सशक्त  महिलाओं के बारे में बताया है। इस  लिस्ट में उन्होंने अपनी सास सोनिया गांधी, पत्नी प्रियंका गांधी, अपनी मां, और बेटी का नाम लिखा है और तस्वीर साझा की है।

    13:33 (IST)08 Mar 2019
    सोवियत संघ ने 8 मार्च को घोषित की थी राष्ट्रीय छुट्टी

    1917 में सोवियत संघ ने 8 मार्च को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित की थी। विश्व के तमाम शहरों में  इस दिन औरतों को दफ्तर वाले दिन छुट्टी दे दी जाती है या फिर हाफ डे दिया जाता है।इस दिन लोग महिलाओं को उपहार भी देते हैं।

    12:33 (IST)08 Mar 2019
    राष्ट्रपति ने भी दी बधाई

    ट्विटर हैंडल के जरिए भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा है- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत और विश्व की समस्त महिलाओं को मेरी बधाई। महिलाएं समाज का आधार और परिवार एवं राष्ट्र की प्रेरणा-स्रोत होती हैं। आइए, हम एक ऐसा भविष्य बनाएं जिसमें हर महिला और बेटी को समान अवसर सुनिश्चित हो सके।

    11:55 (IST)08 Mar 2019
    क्रिकेटर रोहित शर्मा ने कही दिल जीतने वाली बात

    भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर और भारतीय टीम  के उपकप्तान रोहित शर्मा ने ट्वविटर पर एक वीडियो में कहा कि  महिला दिवस को दिवाली या  अन्य किसी बड़े त्योहार की तरह ही मनाया जाना चाहिए।

    11:36 (IST)08 Mar 2019
    सर्बर मल्कियल ने की थी वकालत

    सर्बर मल्कियल ने ही अमेरिका में महिला दिवस मनाने की वकालत की थी। इसका श्रेय उन्हें ही जाता है।उनका जन्म जन्म 1 मई 1874 को रूस के बार शहर में हुआ था। 

    10:53 (IST)08 Mar 2019
    एयर इंडिया की खास तैयारी

    एयर इंडिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पूर्ण रूप से महिला चालक दल वाली 12 अंतरराष्ट्रीय और 40 से ज्यादा घरेलू उड़ानों का परिचालन करने वाली है।

    10:19 (IST)08 Mar 2019
    बबिता फोगाट ने ट्विटर के जरिए कही ये बड़ी बात

    बबिता फोगाट ने ट्विटर  पर ट्वीट करते हुए लिखा है-औरत ख़ुद एक बहुत बड़ी ताक़त है इतनी बड़ी कि “मर्द” पैदा करती है, महिला दिवस की शुभकामनाएं।

    09:52 (IST)08 Mar 2019
    बिग बी ने भी किया ट्वीट

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा है, एक विशेष दिन अंतर्रष्ट्रिय महिला दिवस के लिए !!??? ना !! मेरे लिए प्रति दिन महिला दिवस है।

    09:26 (IST)08 Mar 2019
    पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- 'हमें आप पर गर्व हैं'

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर महिलाओं को सलाम किया है। उन्होंने लिखा है हम आपकेअदम्य साहस को सलाम करते हैं, महिला सशक्तिकरण को लेकर हमारे द्वारा लिए गए निर्णय के लिए हमें गर्व है। विभिन्न भारतीयों को  महिलाओं की  अलग-अलग क्षेत्रों में उपल्बधियों पर गर्व है।

    09:03 (IST)08 Mar 2019
    14 भाषाओं में प्रेरणात्मक कोट्स

    गूगल डूडल की इस स्लाइड में 14 भाषाओं में  प्रेरणात्मक कोट्स लिखे गए हैं। इन 14 भाषाओं में हिंदी में भी कोट लिखा गया है। भारतीय महिला मुक्केबाज मैरीकॉम  के विचार को भी गूगल ने जगह दी है।