International Women’s Day 2019, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019 Google Doodle: विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने से लेकर विधायिकाओं में उनके लिए आरक्षण की पुन: मांग के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को समाज में महिलाओं द्वारा निभाई असंख्य भूमिकाओं का जश्न मनाया गया तथा उनका सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए और कदम उठाने का आह्वान किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम नारी शक्ति को सलाम करते हैं। हमें गर्व है कि हमने अनेक ऐसे निर्णय लिये हैं जिससे महिला सशक्तिकरण हुआ है।’’
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं की आजादी के रास्ते में आने वाली बाधाओं को खत्म करना होगा। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की साहसी, जुझारूपन की भावना को सलाम करता हूं। मैं यह भी चाहता हूं कि हम उन बाधाओं को खत्म करने के संकल्प को फिर दोहराएं जो स्वतंत्रता एवं समानता की तरफ बढ़ने में महिलाओं को लगातार हो रही हैं।””
गांधी ने ओडिशा के जयपुर में शुक्रवार को महिलाओं से बातचीत करते हुए उनसे वादा किया कि अगर उनकी पार्टी कांग्रेस सत्ता में आई तो संसद में महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने का प्रयास करेगी और महिलाओें के उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई जायेगी।


देश भर में अलग-अलग तरीकों से महिलाओं के प्रति सम्मान जताया गया। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मदन महल रेलवे स्टेशन ‘पिंक’ हो गया। उसके सभी ऑॅपरेशंस का प्रबंधन केवल महिलाओं ने किया जबकि केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 190 साल पुराने पुस्तकालय ने महिलाओं को अनूठा तोहफा दिया। दूसरी ओर, दक्षिण पूर्वी रेलवे के खड़गपुर मंडल के श्यामचक स्टेशन पर रेलवे बोर्ड ने रेल की पटरियों की जांच करने और तेज रफ्तार ट्रेनों की सुरक्षा का जिम्मा लेने जैसे पुरुषों के वर्चस्व वाले पेशे में अपनी जगह बनाने वाली पुष्पा सिंह को सम्मानित किया है।
विश्व भर में आज ( आठ मार्च) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मन रहा है। गूगल भी इस खास और बड़े मौके पर वीमेंस डे के रंग में रंगा नजर आया। अमेरिकी इंटरनेट सर्च इंजन ने होमपेज पर एनिमेटेड डूडल बनाया और महिला दिवस मनाया। गूगल ने रंग-बिरंगे डूडल के डिजाइन में कुल 14 विशेष स्लाइड्स बनाईं, जिनमें महिलाओं के प्रति सम्मान दर्शाया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के डूडल में 14 सलाइड्स में 14 भाषाओं में 14 अलग-अलग कोट्स थे। यह सभी कोट्स महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी मजबूत इरादों को जाहिर करते हैं। इन कोट्स में भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम का भी कथन शामिल था। कॉम के हवाले से लिखा गया, 'यह मत कहिए कि आप कमजोर हैं, क्योंकि आप एक महिला हैं।'
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के डूडल में 14 सलाइड्स में 14 भाषाओं में 14 अलग-अलग कोट्स थे। यह सभी कोट्स महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी मजबूत इरादों को जाहिर करते हैं। इन कोट्स में भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम का भी कथन शामिल था। कॉम के हवाले से लिखा गया, 'यह मत कहिए कि आप कमजोर हैं, क्योंकि आप एक महिला हैं।'
रूस में विश्व युद्ध के विरोध में महिलाओं ने 28 फरवरी को विरोध दर्ज कराया था, यह उनका पहला अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस भी जाना गया। आधिकारिक तौर पर बात करें तो 1975 में आठ मार्च को यूनाइटेड नेशन्स में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था।
1909 में पहली बार 28 फरवरी को अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। गारमेंट वर्कर्स की हड़ताल के प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने न्यूयॉर्क में इस दिन का चयन किया था। इसके पीछे की वजह महिलाओं के प्रति समर्थन जाहिर करना था, जिससे वह कम घंटे काम और बेहतर तनख्वाह के लिए अपना विरोध और मांग दर्ज करा सकें।
गूगल भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रंग में रंगा नजर आया। अमेरिकी इंटरनेट सर्च इंजन ने शुक्रवार को खास एनिमेटेड डूडल बनाया। रंग-बिरंगे डूडल में कई भाषाओं और डिजाइन में महिला लिखा था। साथ ही बीच में 'गूगल' पर वीडियो क्लिक वाला बटन भी आ रहा था। डूडल पर क्लिक करने के बाद 14 महान महिलाओं के कथन दिखाए गए।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की धूम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर भी रही। सुबह से ही टि्वटर पर महिला दिवस को लेकर कई चीजें ट्रेंड में नजर आईं, जबकि लोग कई हैशटैग्स के साथ ट्वीट्स के साथ महिला दिवस की बधाई एक-दूजे को दे रहे थे। टि्वटर ट्रेंड्स (भारत) की सूची में शाम साढ़े चार बजे तक ये चीजें- #InternationalWomensDay, #HappyWomensDay2019 और #महिलादिवस ट्रेंड कर रही थीं।
रूस में विश्व युद्ध के विरोध में महिलाओं ने 28 फरवरी को विरोध दर्ज कराया था। यह उनका पहला अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस भी जाना गया।
प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ट्वीट करते हुए , उनके जीवन की चार सशक्त महिलाओं के बारे में बताया है। इस लिस्ट में उन्होंने अपनी सास सोनिया गांधी, पत्नी प्रियंका गांधी, अपनी मां, और बेटी का नाम लिखा है और तस्वीर साझा की है।
1917 में सोवियत संघ ने 8 मार्च को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित की थी। विश्व के तमाम शहरों में इस दिन औरतों को दफ्तर वाले दिन छुट्टी दे दी जाती है या फिर हाफ डे दिया जाता है।इस दिन लोग महिलाओं को उपहार भी देते हैं।
ट्विटर हैंडल के जरिए भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा है- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत और विश्व की समस्त महिलाओं को मेरी बधाई। महिलाएं समाज का आधार और परिवार एवं राष्ट्र की प्रेरणा-स्रोत होती हैं। आइए, हम एक ऐसा भविष्य बनाएं जिसमें हर महिला और बेटी को समान अवसर सुनिश्चित हो सके।
भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर और भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने ट्वविटर पर एक वीडियो में कहा कि महिला दिवस को दिवाली या अन्य किसी बड़े त्योहार की तरह ही मनाया जाना चाहिए।
सर्बर मल्कियल ने ही अमेरिका में महिला दिवस मनाने की वकालत की थी। इसका श्रेय उन्हें ही जाता है।उनका जन्म जन्म 1 मई 1874 को रूस के बार शहर में हुआ था।
एयर इंडिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पूर्ण रूप से महिला चालक दल वाली 12 अंतरराष्ट्रीय और 40 से ज्यादा घरेलू उड़ानों का परिचालन करने वाली है।
बबिता फोगाट ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है-औरत ख़ुद एक बहुत बड़ी ताक़त है इतनी बड़ी कि “मर्द” पैदा करती है, महिला दिवस की शुभकामनाएं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा है, एक विशेष दिन अंतर्रष्ट्रिय महिला दिवस के लिए !!??? ना !! मेरे लिए प्रति दिन महिला दिवस है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर महिलाओं को सलाम किया है। उन्होंने लिखा है हम आपकेअदम्य साहस को सलाम करते हैं, महिला सशक्तिकरण को लेकर हमारे द्वारा लिए गए निर्णय के लिए हमें गर्व है। विभिन्न भारतीयों को महिलाओं की अलग-अलग क्षेत्रों में उपल्बधियों पर गर्व है।
गूगल डूडल की इस स्लाइड में 14 भाषाओं में प्रेरणात्मक कोट्स लिखे गए हैं। इन 14 भाषाओं में हिंदी में भी कोट लिखा गया है। भारतीय महिला मुक्केबाज मैरीकॉम के विचार को भी गूगल ने जगह दी है।