सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आम लोगों के साथ ही सेलिब्रिटीज भी अपने टाइमलाइन पर ये वीडियो शेयर कर रहे हैं। दरअसल वीडियो में एक गाय को फुटबॉल के साथ मैदान में दूसरे खिलाड़ियों के पसीने छुड़ाता देखा जा सकता है। वीडियो बताया जा रहा है कि गोआ का है। वीडियो में दिख रहा है कि एक गाय फुटबॉल के मैदान में घुस जाती है फुटबॉल को अपने कब्जे में कर लेता है। सिर्फ अपने कब्जे में ही नहीं करता बल्कि बॉल के साथ मैदान में दौड़ता भी है। बॉल के साथ ये गाय इतनी दबंगई के साथ खड़ी है कि उससे बॉल लेने में खिलाड़ियों की हालत खराब हो जाती है। हालांकि तोड़ी देर बाद एक लड़का किसी तरह से बॉल हासिल करने में सफल हो जाता है लेकिन फिर भी गाय हिम्मत नहीं हारती। वो लगातार बॉल को अपने कब्जे में लेने की कोशिश में लगी हुई है। लेकिन खिलाड़ी एक दूसरे को बॉल पास कर गाय को छकाने में लगे हैं।
https://twitter.com/bhogleharsha/status/1145760592181059592
बताया जा रहा है कि ये वीडियो गोआ के मर्डोल एरिया का है। इस वीडियो को सोशल मीडिया में कई जगह शेयर किया जा रहा है। लोग इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। जैसे कुछ यूजर्स ने लिखा कि भारतीय फुटबॉल टीम में ये गाय अपना अहम योगदान दे सकती है।
If it's 90 mins 1-0 lead, ball on the corner flag, I'd legit choose this cow over all Ballon d' ors..incredible shielding skills! https://t.co/Wx7xzttrZJ
— Asim Ali (@AsimAli6) July 2, 2019
Wow! Cow Mata playing football. Very well played. https://t.co/Gy40mEGS2L
— श्याम सुंदर सिंह (मोदी का परिवार) (@shyam3_sunder) July 2, 2019
Football is in the DNA of Goans…. even Goan cows love this game. #ForcaGoa https://t.co/JI1ou5GnvW
— prAVIn (@LazyLad31) July 2, 2019
वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने लिखा कि मेस्सी और रोनाल्डो जैसे दिग्गज भी इस गाय से गेंद हासिल करने में पसीने छोड़ देंगे।
https://twitter.com/SaumendraKundu/status/1145967090165096448
In last birth, this cow must have been a crazy football lover. https://t.co/4w8SgcMCaK
— कौटिलीयम् (@Kautiliyam) July 2, 2019

