कारगिल युद्ध की यादें ताजा करता एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक जवान कारगिल युद्ध का जिक्र कर रहा है। उस जवान ने कथित तौर पर कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था। वीडियो में दिख रहा जवान मंच पर आकर कहता है कि जिस वक्त उसने कारगिल की लड़ाई में हिस्सा लिया तब उसकी उम्र कुल 19 साल थी और उसे सेना में भर्ती हुए कुल ढाई साल हुआ था। जवान बताता है कि उनके पिता भी फौज में थे और उन्होंने 1971 की लड़ाई लड़ी थी।
लड़ाई का जिक्र: फौजी कारगिल की लड़ाई का जिक्र करते हुए बताता है कि टाइगर हिल पर पाकिस्तानी जवानों से उसकी मुठभेड़ हुई थी। जवान के मुताबिक, वहां पर उसके साथ छह और जवान मौजूद थे। जवान के मुताबिक, पाकिस्तान के जवानों के साथ उनकी हाथापाई भी हुई थी। जिसमें उसके साथ मौजूद छह जवान शहीद हो गए। जवान बताता है कि उसको भी काफी गोलियां लगी थीं। जवान कहता है कि उसकी छाती पर भी गोली चलाई गई लेकिन वहां पर्स रखा होने की वजह से उसको कुछ नहीं हुआ। जवान बताता है कि भारतीय सेना ने हार नहीं मानी और पाकिस्तानी जवानों को भगाकर ही दम लिया। जवान के मुताबिक, उसने भी पांच पाकिस्तानी जवानों को मारा था।
कहां से आया वीडियो: इस वीडियो को मोदी कुमार नाम के यूट्यूब चैनल से पोस्ट किया गया। वीडियो को चार मई को पोस्ट किया गया था। इसको 24 घंटे के अंदर ही 1 लाख 20 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह वीडियो नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर ऑडिटोरियम में 2 मई 2017 को हुए एक कार्यक्रम का है। फौजी बार-बार स्टूडेंट का जिक्र कर रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके सामने किसी स्कूल के बच्चे होंगे। वीडियो में आगे और फौजी भी अपने-अपने किस्से बताते हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल का युद्ध हुआ था। उस युद्ध के बाद भारत ने कारगिल पर फिर से कब्जा किया था। कारिगल के उस युद्ध को ‘ऑपरेशन विजय’ के नाम से भी जाना जाता है। कारगिल जम्मू कश्मीर में एक जिला है।
देखिए जवान का वीडियो
https://youtu.be/vfz63ytXCCk

