सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ आफ्रीकी महिलाएं एक लड़की को पीटती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि जिस लड़की को अफ्रीकी महिलाएं पीट रही हैं वह भारतीय है और पढ़ाई करने के लिए नीदरलैंड गई थी। अब इस वीडियो को शेयर कर लोग मांग कर रहे हैं सरकार इस मामले को संज्ञान में ले।

भारतीय छात्रा को पीटा, किसी ने नहीं की मदद

बताया जा रहा है कि नस्लीय टिप्पणी के बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर आफ्रीकी महिलाओं ने भारतीय छात्रा की खूब पिटाई की। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वहां कई अन्य लोग भी मौजूद हैं लेकिन कोई भी मदद करने के लिए आगे नहीं आया।

वायरल हो रहा है वीडियो

अफ्रीकी महिला भारतीय छात्रा के बालों से पकड़ लेती है और उसे बेरहमी से मुक्के और लात मारती दिखाई दे रही है। करीब चार अफ्रीकी महिलाओं ने मिलकर भारतीय छात्रा की पिटाई की, जबकि अन्य वहां मौजूद महिलाएं हूटिंग कर रही थीं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

@jhonty_ff ने लिखा, ‘इस मारपीट के पीछे की असली वजह अभी तक सामने ही नहीं आई है।’ अनामिका ने लिखा, ‘भारत सरकार को इसके खिलाफ कड़ी रवैया अपनाना चाहिए।’ @simbahaa यूजर ने लिखा, ‘अगर उसने अपने दोस्तों के सामने Black Women का अपमान किया, तो कोई क्या उम्मीद करेगा? कोई गले थोड़ी लगाएगा?’ एक अन्य ने लिखा, ‘यह हमेशा एक दुखद वास्तविकता है कि कोई भी निर्दोष लोगों के लिए खड़ा नहीं होता है!’

एक अन्य ने लिखा, ‘मुझे तो लगा कि हम विश्व गुरु बन चुके हैं लेकिन यहां तो हमारी भयंकर तरीके से पिटाई हो रही है।’ एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘इस तरह दोनों देशों और नागरिकों के व्यवहार में कड़वाहट आ सकती है। कई आफ्रिकन लड़कियां और लड़के भारत में भी रहते हैं।’ एक ने लिखा, ‘ब्लैक लाइफ मैटर’ ठीक है लेकिन गोरों की जिन्दगी का क्या?’ लक्ष्मी मीना ने लिखा, ‘इस लड़की की पिटाई पर भारत सरकार को तुंरत संज्ञान लेना चाहिए।’

बता दें कि अभी तक ना तो पिटने वाली लड़की की पहचान की कोई जानकारी मिली है और ना ही अफ्रीकन महिलाओं की। सोशल मीडिया पर अधिकतर लोगों ने दावा किया है कि इस लड़ाई की वजह त्वचा के रंग पर की गई टिप्पणी थी। हालांकि कोई पुष्ट जानकारी नहीं है।