श्रीलंका में खेली जा रहे निदाहास ट्रॉफी सीरीज़ में बुधवार को भारत का मुकाबला बांग्लादेश से हो रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीत भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 176 रन बनाए हैं। इससे पहले ओपनर शिखर धवन 35 रन बनाकर रुबैल हुसैन की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनके बाद आए सुरेश रैना ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 47 रन बनाए। वहीं रोहित शर्मा मैच की पहली बॉल से मैदान पर डटे रहे। पारी की आखिरी गेंद पर वह रन आउट हुए। अपनी इस पारी में रोहित शर्मा ने  60 गेंदों में 89 रन बनाए। उन्होंने सुरेश रैना के साथ दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की शतकीय साझेदारी भी कि। हालांकि मैच के शुरू होने से पहले सोशल मीडिया में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी पर सवाल उठाए जा रहे थे। लोग उनकी फॉर्म पर उनका बुरी तरह से मजाक उड़ा रहे थे। दरअसल पिछले कुछ मैचों से रोहित शर्मा के बल्ले से रन नहीं निकल रहे। पिछली सात पारियों में रोहित ने मात्र 75 रन बनाए थे। इन सात पारियों में वह दो बार शून्य पर भी आउट हुए हैं। अगर मौजूदा सीरीज की बात करें तो इस पारी से पहले कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने मात्र 28 रन बनाए थे।

पिछली 10 पारियों में रोहित शर्मा के बल्ले से निकले रन।

रोहित शर्मा के इसी खराब फॉर्म को देखते हुए सोशल मीडिया में उनकी बैटिंग का मजाक उड़ाया जा रहा था। लोग फनी मीम्स और जोक्स बनाकर रोहित शर्मा को ट्रोल कर रहे थे। लोग लिख रहे थे कि अगर रोहित आज के मैच में 20 रन भी बना लें तो उनके लिए बड़ा स्कोर कहलाएगा। कुछ यूजर्स ने लिखा कि जितनी देर में मैच देखने के लिए टीवी ऑन करते हैं उतनी देर में रोहित शर्मा आउट हो जाता है।

https://twitter.com/veekshu_/status/971775357220110336

https://twitter.com/imJR_4/status/973926652777414658

सोशल मीडिया पर इस तरह की आलोचनाओं के बीच रोहित शर्मा ने आज के मैच में कमाल की बल्लेबाजी की। कप्तान ने 60 गेंदों में 89 रन बनाए। रोहित भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। रोहित शर्मा के बल्ले से निकले 89 रन के बाद सोशल मीडिया में उनकी आलोचना करने वाले गायब हो गए। लोग रोहित शर्मा की इस पारी की अब जमकर तारीफ कर रहे हैं।

https://twitter.com/sudeepkumar18/status/973937224273178624

https://twitter.com/gr3101997/status/973936936971743238