India Republic Day: आज 69वां गणतंत्र दिवस है। लोग एक दूसरे को बधाई संदेश दे रहे हैं। गूगल ने इस मौके पर देश के सम्मान में एक खास तरह का डूडल बनाया है, जो गणतंत्र दिवस को समर्पित है। यह राष्ट्रीय पर्व हर भारतवासी के लिए बहुत खास है। आज के ही दिन 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू हुआ था जिसके आधार पर ही देश एक सफल लोकतांत्रिक देश बना। वह संविधान ही है जो हमें असीमित अधिकार देता है, और एक दायरा तय करता है। आज इस डूडल में आपको हाथी, ऊंट के अलावा महिला और पुरुष भी दिखेंगे जो बांसुरी, ढफली और दुंदुभी बजा रहे हैं। इसमें आगे की ओर पूरे देश के अनोखे यूनीक क्राफ्ट्स, संगीत और पारंपरिक प्रथाओं के प्रतीक को दर्शाया गया है। आप इस डूडल में एक आदमी को प्राचीन संगीत वाद्ययंत्र स्रिंगा बजाते देख सकते हैं। साथ ही इस पर परंपरागत कठपुतलियां और कताई पहिया भी नजर आ रहा है जो भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। आज का डूडल असम के बिहू नृत्य को दर्शाता है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में राजपथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। इस परेड समारोह में भारतीय वायु सेना, थल सेना और जल सेना करतब दिखाती हैं। हमेशा से गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर बतौर अतिथि विदेशी राष्ट्राध्यक्ष आते रहे हैं लेकिन ऐसा पहली बार है जब एक साथ 10 देशों के राष्ट्राध्यक्ष गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे।
जिन 10 देशों को न्यौता भेजा गया है उनमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाइलैंड और वियतनाम शामिल हैं। थाईलैंड के प्रधानमंत्री जनरल प्रायुत चान-ओ-चा पूर्व प्रधानमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनवात्रा के बाद दूसरे पीएम होंगे जो भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। म्यांमार की सर्वोच्च नेता और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आंग सान सू की को भी मुख्य अतिथि के तौर बुलाया गया है।