सोशल मीडिया में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फीमेल प्रशंसक की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे आईसीसी ने भी खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। दरअसल वायरल तस्वीर में नजर आ रही लड़की शुक्रवार (20 अप्रैल, 2018) को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई के बीच खेले गए मैच में कप्तान धोनी की टीम का समर्थन करने पहुंची थी। इस दौरान यह लड़की एक खास पोस्टर लिए खड़ी रही। पोस्टर में लड़की ने अपने होने वाले पति से माफी मांगते हुए लिखा है कि महेंद्र सिंह धोनी हमेशा उसका पहला प्यार रहेंगे। पोस्टर में आगे लिखा गया है, ‘आई लव यू धोनी।’

धोनी के प्रति इस लड़की के अपार प्रेम पर ट्विटर यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। मोहम्मद अब्बास लिखते हैं कि वह एक पाकिस्तानी हैं फिर धोनी उनके सबसे पसंदीदा खिलाड़ी है। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड काफी मजबूत है। नेहा लिखती हैं कि लाला यानी शाहिद आफरीदी हमेशा उनके क्रश रहेंगे। वहीं एक यूजर ने धोनी की पत्नी साक्षी की एक तस्वीर शेयर की है। गुस्से में नजर आ रही साक्षी की इस तस्वीर के जरिए लड़की के प्रति गुस्सा जाहिर करने की कोशिश लगती है। आलिया भट्ट लिखती हैं धोनी बेस्ट हैं।

अमीम लिखते हैं, ‘धोनी मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान की तरफ से धोनी के लिए ढेर सारा प्यार।’ कामरान सिद्दीकी खान लिखते हैं, ‘इसमें कोई शक नहीं। मैं पाकिस्तानी हूं लेकिन धोनी को बहुत पसंद करता हूं। पाकिस्तान की तरफ से धोनी को ढेर सारा प्यार।’ एक कमेंट में लिखा गया कि लड़की छा गई। एक यूजर लिखते हैं कि आईसीसी ने ट्वीट किया। पाकिस्तानी लोगों को जलन हो रही है।

बता दें कि शेन वाटसन के शानदार शतक और बाद में गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत सीएसके ने आईपीएल में राजस्थान रायल्स को 64 रन से हराकर अपने नए घर का जीत से स्वागत किया। इस जीत के साथ सीएसके अंक तालिका में भी चोटी पर पहुंच गई है। टीम ने अपने चार में से तीन मैच में जीत हासिल की है।