लकड़बग्घे और गधे के बीच लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि गधे पर लकड़बग्घा हमला करता है। इसके बाद गधे को गु्स्सा आ जाता है और वह लकड़बग्घे को अच्छे से मजा चखाता है। असल में लकड़बग्घे को जंगल का चोर कहा जाता है। जब ये ग्रुप में रहते हैं तो शेर भी इनसे डरता है। शेर भी तब इनका शिकार करने से बचते हैं। हालांकि इस वीडियो में गधा ही लकड़बग्घे को मजा चखा रहा है। वीडियो को देखने के बाद आपको भा भरोसा नहीं होगा।
कहा जाता है कि जिसके पास ताकत हो वही जंगल का राजा है। जीत उसी की होगी जिसके पास ताकत होगी। इसलिए की जगंल के अन्य जानवर शेर से दूर ही रहते हैं। हालांकि कई बार मामला उल्टा पड़ जाता है। यह वीडियो कई दिनों से सोशल मीडिया पर सर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में एक गधे ने लकड़बग्घे का घमंड तोड़ते हुए उसकी हेकड़ी निकाल दी है।
दोनों की लड़ाई देख लोग हुए हैरान
वीडियो को देखने वाले लोग हैरानी जता रहे हैं। वीडियो में जैसे ही लकड़बग्घा गधे पर हमला करता है वह उसे मुंह में दबोच लेता है। इस लड़ाई में लकड़बग्घा औऱ गधा आमने-सामने आाते हैं। गधा अपने मुंह में लकड़बग्घे को जकड़ लेता है। लकड़बग्घा बार-बार गधे पर हमला करने की कोशिश करता है मगर हार जाता है।
बता दें कि इस वीडियो को ट्विटर पर @AMAZlNGNATURE पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर काफी लोग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जंगल की दुनिया में कब क्या हो जाए ये कहना बड़ा ही मुश्किल है। दूसरे ने लिखा है, ‘मुझे तो अपनी आंखों पर बिल्कुल यकीन हो रहा है।’एक अन्य शख्स ने लिखा कि, इसलिए किसी की शक्ति को कम नहीं आंकना चाहिए।’