महिला को रस्सी से बांधकर पूरे गांव में घसीटा गया और लोग तमाशा देखते रहे। ऐसी घटनाएं हमें अंदर से झकझोर देती हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला को एक शख्स बाइक से बांधकर घसीट रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। मामला राजस्थान के नागौर जिले का है। आरोपी महिला का पति है। वह जिस महिला को घसीट रहा है वह कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी है। वीडियो में वह क्रूरता की सारी हदे पार करता हुआ दिखाई दे रहा है। हैरान करने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग तमाशा देख रहे हैं।
आरोपी पति ने महिला के दानों हाथों को कपड़े से बांध रखा है। उसने महिला के हाथों को रस्सी के जरिए बाइक से बांध दिया है। वह बाइक से महिला को घसीट रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स बाइक चला है और महिला को पूरे गांव में घसीट रहा है। एक अन्य महिला को वीडियो में पीछे देखा जा सकता है मगर उसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। इतना ही नहीं आरोपी पति ने महिला को पूरे गांव में घुमाया मगर किसी ने महिला की मदद नहीं की। सब तमाशा देखते रहे।
जानकारी के अनुसार, घटना एक महीने पहले की है। तब महिला को उसके पति ने मोटरसाइकिल से कथित तौर पर बांधकर पूरे गांव में घसीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पांचौड़ी थाने के सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना करीब एक महीने पहले नाहरसिंहपुरा गांव में हुई थी। आरोपी युवक का नाम प्रेमाराम मेघवाल है। वह 32 साल का है। प्रेमाराम ने अपनी पत्नी को रस्सी से बांधकर मोटरसाइकिल के पीछे बांध दिया और गांव में घसीटा। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला सामने आने के बाद इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आगे बताया कि पीड़िता फिलहाल अपने रिश्तेदारों के साथ रह रही है और उसने पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी। आरोपी को सोमवार को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमाराम अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। वह शराब का आदी है और अपनी पत्नी को गांव में किसी से बात नहीं करने देता था। मामले की जांच की जा रही है। यह वीडियो इतनी वीभत्स है कि इसे हम आपके साथ शेयर नहीं कर सकते।