शादी में घोड़े की अलग ही अहमियत होती है। पारंपरिक या सांस्कृतिक कारणों की वजह से भी शादी में घोड़े की उपस्थिति देखने को मिलती है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शादी में घोड़े शादी में एक हास्यास्पद स्थिति पैदा कर दी।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शादी के लिए हॉल में कई सारे लोग मौजूद हैं। बैंड बाजे वाले भी दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच घोड़े की एंट्री होती है जिसपर दो लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं। एंट्री करते ही जब सबकी नजर घोड़े पर थी तभी घोड़े ने गोबर करना शुरू कर दिया। यह देख लोगों की हंसी नहीं रुक पाई।

ख़ुशी के क्षण में जब लोगों ने घोड़े को गोबर करते देखा तो ख़ुशी के मौके पर अजीब सी स्थिति पैदा हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @crazyclipsonly नाम के अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा, ‘यह वाकई बेहद दुखद है, घोड़े को ऐसा नहीं करना चाहिए था।’ एक ने लिखा, ‘वह घोड़ा है, कालीन देखकर उसे लगा होगा कि यह उसके लिए सही जगह है।’ वहीं एक ने लिखा, ‘जानवर है, वह प्रेशर नहीं झेल पाया होगा। इसमें इतना मजाक उड़ाने जैसी कोई बात नहीं है। वैसे यह घटना बेहद हास्यास्पद तो है।’

एक ने लिखा, “मैं सिर्फ यह जानना चाहता हूं कि वे क्या उम्मीद करते थे? क्या उन्होंने यह उम्मीद करते हुए एक घोड़ा किराए पर लिया था कि इस दौरान उसके सभी शारीरिक कार्य बंद हो जाएंगे?” एक X यूजर ने लिखा, ‘घोड़े ने तो डांस फ्लोर को ही गंदा कर दिया। इसीलिए घोड़े को हॉल में लेकर नहीं आना चाहिए।’