आम आदमी पार्टी (एएपी) नेता और हिंदी जगत के मशहूर कवि कुमार विश्वास रविवार (10 फरवरी, 2018) को 48 साल के हो गए। शनिवार से ही ढेरों लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ‘जन्मदिन बधाई’ के कई ट्वीट्स उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी रिट्वीट किए हैं। इनमें अनुराधा प्रसाद, अदित्य चौधरी, सोनू सरकार, पंकज त्रिपाठी, भाजपा सांसद उदित राज सिंह, टीवी पत्रकार मानक गुप्ता, टीवी पत्रकार समीर अब्बास, चित्रा त्रिपाठी, रिफत जावेद, एबीपी न्यूज चैनल के टीवी पत्रकार अभिषार शर्मा, उत्तम कुमार, आरके सिन्हा, रजत शर्मा, आप नेता संजय सिंह जैसे दिग्गज लोगों के ट्वीट्स शामिल हैं।
कुमार विश्वास को इसी कड़ी में पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (PAAS) के संयोजक हार्दिक पटेल ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। शनिवार को किए ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘ओजस्वी वक्ता और शानदार कवि कुमार विश्वास को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।’ हालांकि हार्दिक अपने इस ट्वीट के बाद यूजर्स के निशाना बन गए। कई यूजर्स ने बधाई संदेश पर तंज कसा है। कई यूजर्स ने तीखे सवाल भी पूछे हैं। एक कमेंट में लिखा गया है कि कहीं वह आप नेता को भाजपा एजेंट ना बता दें।
हुकमदेव यादव लिखते हैं, ‘आज जो ओजस्वी वक्ता हैं, कल को इन्होंने आपकी पोल खोल दी तो ये भाजपा एजेंट हो जाएंगे। सुमित लिखते हैं, ‘हां अपने कही संदेश का इंतजार कर रहे थे वो, लंपट कहीं के।’ पवन चौरसिया लिखते हैं, ‘कांग्रेस ने सरकार पटेल का अपमान किया और आपका कमेंट नहीं आया। ये कांग्रेस है ‘मतलब निकल गया तो पहचानते नहीं’ इनका स्लोगन है।’
ओजस्वी वक्ता और शानदार कवि @DrKumarVishwas को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!
— Hardik Patel (@HardikPatel_) February 10, 2018
Mara Hardik johnny sins se kam hai ke
— Abdul (@AbdulSmuggler) February 10, 2018
कांग्रेस ने सरदार पटेल का अपमान किया और आपका कॉमेंट नहीं आया,
ये कांग्रेस है “मतलब निकल गया है तो पहचानते नहीं”इनका स्लोगन है— Pawan chowrasia (@pawan_chowrasia) February 10, 2018
Bhai Hardik Log Aise Teweet kar te hai jaise khud sattaya haresh chandraG hai
— Ismail Sayyed (@IsmailS68531773) February 10, 2018
Ye smjh nhi aa raha kya hai pic.twitter.com/ellhJJdKFa
— khizar abidi (@khizarabidi) February 10, 2018
