Viral Video: देश में चुनाव का माहौल है। हर नेता अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार करते नजर आ रहे हैं। सभी नेता प्रचार के लिए अलग-अलग हथकंड़े भी अपना रहे हैं। कोई रैली कर रहा है तो कोई जनता के बीच जाकर उनके दुख-सुख को बाटंने का प्रयास कर रहा है। इसी बीच एक नेता जी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पहले तो वो अपने ही कार्यकर्ताओं पर भड़कते नजर आते हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद वो मस्ती में ऐसे झूमते नजर आते हैं मानों कुछ हुआ ही नहीं।

राजस्थान में वैसे तो एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी की रैली हो रही है। तो वहीं राहुल गांधी भी सभा करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच राजस्थान के नागौर से लोकसभा प्रत्याशी और राष्ट्रीय लोकतांत्रित पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल अलग ही रूप में नजर आ रहे हैं।

पहले कार्यकर्ताओं की हुई कुटाई फिर जमकर डांस

हनुमान बेनीवाल का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि बेनीवाल किसी कार्यक्रम में गए हुए हैं। जहां अचानक कार्यकर्ता उनको अपने कंधे पर उठाने लगते हैं। लेकिन बेनीवाल अपने लोगों के साथ जमीन पर ही रहना चाह रहे थे। इसी लिए वो कंधे पर उठाने के दौरान अपने ही कार्यकर्ताओं को पीटने लगते हैं। जब कार्यकर्ता उनको जमीन पर उतारते हैं तो वो खूब मस्ती के साथ डांस भी करने लगते हैं।

मनोरंजन देने वाले हैं नेता जी

बेनीवाल के वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @theprayagtiwari नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसको देखकर बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि नेता ऐसा ही होना चाहिए जो फुल मनोरंजन देता हो, जैसा कि बेनीवाल देते हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा है कि कार्यकर्ताओं का मनोबल विधायक जी ने तोड़ दिया।