लड़का हो या लड़की, शादी जिंदगी का बेहद खास पहल होता है, इसकी यादें जिंदगी भर आपके जहन में ताजा रहती हैं। शादी के समय सबकुछ अच्छा हो तो अच्छा याद बन जाती है और अगर बुरा हो तो वह चीज बार-बार आपके दिल को दुखाती है। दूल्हा-दुल्हन का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि यह पल बेहद यादगार है।
शादी के समय दूल्हा-दुल्हन को आपस में बात करने का भले अधिक समय न मिले मगर वे अपने किए गए व्यवहार से साथी को अच्छा या बुरा जरूर महसूस करा सकते हैं। कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे भी वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें रस्मों के बीच जोड़ा आपस में लड़ जाता है। कोई मिठाई नहीं खाता, कोई हाथ खींच लेता है तो कोई गुस्से से देखता है। आगरा में डांस कर रही महिलाएं जश्न में डूबी थीं, स्पीड में आई कार और रौंदकर चली गई, मातम में बदलीं खुशियां, देखें Video Viral
हालांकि अच्छे पलों के भी वीडियो सामने आते हैं कि दूल्हा किस तरह दुल्हन की केयर करता है या दुल्हन अपने व्यवहार से उसे सम्मान देती है। अब शादी के पलों को अच्छी यादों में बदलना है या मुंह फुलाकर गुस्से में बीता देना है, यह तो लोगों की सोच और बिहेवियर पर निर्भर करता है। सोशल मीडिया पर एक दूल्हे का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों का दिल खुश हो जा रहा है। लोग तसल्ली कर रहे हैं कि अच्छा लड़का मिला है। ‘मेरे सैयां सुपरस्टार… दुल्हन मस्त अंदाज में कर रही थी डांस, तभी दूल्हे राजा ने मारी ऐसी एंट्री, Viral Video देख लोगों का लगा झटका
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है , शादी हो रही है। मंगलसूत्र पहनाए जाने की रस्म हो रही है, पंडित जी दूल्हे को मंगलसूत्र पकड़ाते हैं। दूल्हे के हाथ में मंगलसूत्र है, सभी लोग मंगलसूत्र पहनाए जाने का इंतजार कर रहे हैं तभी दूल्हा रुक कर दुल्हन की आंखों में देखकर एक सवाल करता है। वह दुल्हन से बड़े प्यार से इशारे में पूछता है कि क्या तुम तैयार हो, क्या ये मंगलसूत्र तुम्हें पहना सकता हूं, क्या तुम मेरी बनने के लिए राजी हो, क्या मैं इसे बांध। वह दुल्हन से उसे मंगलसूत्र पहनाने से पहले परमिशन लेता है। यह देखकर दुल्हन दंग होकर उसकी तरफ देखने लग जाती है, वह सोच रही होती है कि ये मेरे से इजाजत मांग रहे हैं। यह किसी भी लड़की के लिए बड़ी बात है। वह फिर भावुक हो जाती है और रोते हुए मुस्कुराकर प्रेम से हां कहती है। इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन के गले में मंगलसूत्र पहना देता है।
दरअसल, हमारे समाज में कई घरों में लड़कियों की शादी बिना उससे पूछे तय कर दी जाती है, उससे पूछना भी जरूरी नहीं समझा जाता, लोग कहते हैं अरे उसे क्या पता…, उससे क्या पूछना, ऐसे में इस दूल्हे को देखकर लोग खुश हो रहे हैं। जो इज्जत इसने अपने होने वाली पत्नी को दी है, वही सम्मान लड़कियां अपने पार्टनर से चाहती हैं। इस वायरल वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं, लोगों का कहना है कि लड़की भाग्यशाली है जो उसे ऐसा पार्टनर मिला है। यह वायरल वीडियो शादी में एक-दूसरे के प्रति सम्मान को जाहिर कर रहा है। अब लोग इस दूल्हे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। खैर, इस खबर पर आपकी क्या राय है।