शादी में डांस ना हो, ऐसा ही नहीं सकता है। बिना डांस के शादी अधूरी मानी जाती है। हालांकि अगर कोई दूल्हा स्टेज पर खड़े होकर दुल्हन और सास के साथ ठुमके लगाने लगे तो यह काफी अलग दृश्य हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हा स्टेज पर दुल्हन के ही साथ सास के साथ डांस कर रहा है।
शादी में डांस का वीडियो वायरल
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं, गाना बजता है तो दूल्हा पूरी उर्जा के साथ डांस करना शुरू कर देता है। दुल्हन भी थोड़ा बहुत डांस करती है लेकिन इसी बीच स्टेज पर दुल्हन की मां, यानी दूल्हे सास पहुंच जाती है। दूल्हा सास के साथ डांस करने लगता है।
दूल्हे की उर्जा देखकर कुछ लोगों का कहना है कि शादी की बात को लेकर यह उत्साहित हो गया है और दुल्हन की एस्प्रेशन को यह समझ नहीं पा रहा है। कहीं दुल्हन भड़क गई तो मामला उल्टा पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर लोगों को यह वीडियो पसंद आ रहा है।
स्टेज पर दूल्हे के साथ डांस करने के लिए सास घूंघट डालकर आती है और दूल्हे के साथ जमकर डांस करती है। दूल्हा भी खुश होकर सास के साथ डांस करने लगता है लेकिन दुल्हन के चेहरे को देखकर साफ़ पता चल रहा है कि वह डांस नहीं करना चाहती। दूल्हे और मां को डांस करता देख वह बस खानापूर्ति कर रही है।
वहां मौजूद कई लोगों ने दूल्हे-दुल्हन और सास के डांस का वीडियो बना लिया, और सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे शेयर कर लिया है। जिसके बाद अब यह सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। शादी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और लोग ऐसे वीडियो को देखना भी खूब पसंद करते हैं।