उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाली एक महिला ने महज इस वजह से घर छोड़ दिया कि उसका पति उसे रोजाना अंडे नहीं खिलाता है। वहीं, पीड़ित पति ने आर्थिक हालत खराब होने का हवाला दिया है। उसका कहना है कि वह रोजाना अपनी पत्नी को अंडे नहीं खिला पाता था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को हुआ था विवाद: जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच अंडों को लेकर शनिवार (26 अक्टूबर) को भी विवाद हुआ था। उस दौरान पति अंडे लेकर घर नहीं पहुंचा तो दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई थी। इसके बाद महिला घर छोड़कर चली गई।
Hindi News Today, 28 October 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
पति ने प्रेमी संग भागने का लगाया आरोप: पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। पति का कहना है कि महिला का प्रेमी भी अपने घर पर नहीं है। ऐसे में दोनों के साथ जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
पति ने यूं बयां किया दर्द: पीड़ित पति ने बताया, ‘‘मैं दिहाड़ी मजदूर हूं। मैं सिर्फ गुजर-बसर लायक ही कमा पाता हूं। मेरी पत्नी अंडे खाने की काफी शौकीन है और रोज अंडे खाना चाहती है, लेकिन मेरी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि मैं रोज उसे अंडे खिला सकूं। मेरी पत्नी का प्रेमी इस बात का फायदा उठाकर उसके लिए रोजाना अंडे ले आता था।’’
https://youtu.be/FCpUCNqKwyQ
4 महीने पहले भी चली गई थी महिला: पति का आरोप है कि उसकी पत्नी करीब 4 महीने पहले भी इसी तरह चली गई। हालांकि, कुछ समय बाद घर लौट आई थी। उस वक्त भी वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी।