Google Trends: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली कर्क का हत्यारा टायलर रॉबिन्सन पढ़ाई में काफी अच्छा था। यूटा के रहने वाले रॉबिन्सन ने अपने कॉलेज के एग्जाम में शानदार अंक हासिल किए थे और यूटा स्टेट यूनिवर्सिटी से 4 साल की स्कॉलरशिप भी मिली थी। इसके बाद उसकी मां ने फेसबुक पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था। कर्क तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा है।
चार्ली की हत्या के बाद अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को लेकर एक नई चिंता पैदा हो गई है। इस मामले की जांच कर रहे अफसर अब यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि रॉबिन्सन छत पर क्यों गया और उसने गोली क्यों चलाई?
अमेरिका में यूटा वैली यूनिवर्सिटी के परिसर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान कर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना उस समय हुई जब कर्क एक बहस में हिस्सा ले रहे थे।
गोलीबारी के बाद पहली बार सामने आईं चार्ली कर्क की पत्नी, सुनाया भावुक किस्सा
रॉबिन्सन के परिवार के लोगों ने मामले की जांच कर रहे अफसरों को बताया कि वह बीते कुछ सालों में राजनीति में बहुत ज्यादा सक्रिय हो गया था। अफसरों के मुताबिक, हत्या में जो हथियार इस्तेमाल किया गया था, उसकी गोलियों के कवर पर फासीवादी विरोधी संदेश लिखे हुए थे।
गुरुवार देर रात रॉबिन्सन को गिरफ्तार कर लिया गया। रॉबिन्सन के ही एक रिश्तेदार ने पुलिस को उसके बारे में जानकारी दी। रॉबिन्सन ने 2021 में सेंट जॉर्ज, यूटा के पाइन व्यू हाई स्कूल से स्नातक किया था। सोशल मीडिया पर की गई कुछ पोस्ट में रॉबिन्सन और उसके भाई बंदूक के साथ दिखते थे हालांकि यूटा में ऐसा होना आम है।
रॉबिन्सन को स्पेनिश फोर्क स्थित यूटा काउंटी जेल में रखा गया है।
चार्ली कर्क का हत्यारा पकड़ा गया, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा