Google Trends: आधुनिकता के दौर में इमारत बनाना हर किसी का सपना हो गया है। लोग 2 मंजिला, 4 मंजिला तक ही नहीं रुक रहे। कोई 10 मंजिला बनवा रहा है तो कोई 20। ऊंची इमारत बनाने में जितनी लागत लगती है उसी की तुलना में उसकी कीमत भी ज्यादा होती है। हालांकि इमारत का अंतिम कीमत का पता लगाना बिलकुल भी आसान नहीं होता। किसी भी इमारत की कीमत उसके जमीन, उसकी बनावट और उस बिल्डिंग में लगे लक्जरी सामानों से तय होती है।

दुनिया भर में कुछ चुनिंदा ऐसी इमारतें हैं जिनकी कीमत उनके होने भर से तय होती है। जैसे अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हडसन यार्ड को ही देखें तो ये इस शहर में स्थित है। जिसकी कीमत 25 अरब डॉलर आंकी जाती है। इस इमारत को पुराने ट्रेन यार्ड को स्काईलाइन में बदलकर तैयार  की गई है। वहीं लास वेगास में स्थित कॉस्मोपॉलिटन में होटल-कसीनो की चमक दमक देखना को मिलती है। जिसके आधार पर इसकी कीमत तय हुई है।

आइए हम बताते हैं कि दुनिया की शीर्ष 10 सबसे महंगी इमारतों के बारे में। इस रिपोर्ट को बिजनेस इनसाइडर के द्वारा तैयार किया गया है।

रैंकइमारत का नामस्थाननिर्माण वर्षकीमत
1.हडसन यार्ड्सन्यूयॉर्क सिटी202025 अरब डॉलर
2.अबराज अल बैतमक्का201215 अरब डॉलर
3.मरीना बे सैंड्ससिंगापुर20105.5 अरब डॉलर
4.सोफी स्टेडियमकैलिफोर्निया20205 अरब डॉलर
5.एप्पल पार्ककैलिफोर्निया20175 अरब डॉलर
6.प्लेस ऑफ द पार्लियामेंटरोमानिया19974.3 अरब डॉलर
7.द कॉस्मोपॉलिटनलास वेगास20103.9 अरब डॉलर
8.वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटरन्यूयॉर्क सिटी20143.8 अरब डॉलर
9.अमीरात पैलेसअबू धाबी20053 अरब डॉलर
10व्यान रिजॉर्टलास वेगास20052.7 अरब डॉलर

हडसन यार्ड्स, न्यूयॉर्क सिटी – 25 बिलियन डॉलर (25 अरब डॉलर)

हडसन यार्ड अमेरिकी इतिहास में सबसे महंगा निजी रियल एस्टेट विकास है, और ऐसा अनुमान है कि ये संभवतः दुनिया में भी सबसे महंगी निजी रियल स्टेट डेवलपमेंट है। साल 2020 से कई चरणों में पूरा हुआ यार्ड केवल एक महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की ऊंची इमारतों का समूह नहीं है। इसमें ऑफिस, आलीशान भवन, अत्याधुनिक कला केंद्र, एक हाई लेवल का शॉपिंग मॉल समेत कुल 16 इमारतें शामिल हैं।

Google Trends: ये हैं दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टॉप 10 वेबसाइट, जानिए भारत में नंबर 1 पर कौन

अबराज अल बैत, मक्का, सऊदी अरब – 15 अरब डॉलर

हर साल मक्का आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों के लिए सऊदी सरकार द्वारा बनाया गया अबराज अल बैत परिसर सात ऊंची गगनचुंबी इमारतों का समूह है। जिसकी कुल कीमत लगभग 15 बिलियन डॉलर है। परिसर का मुख्य आकर्षण मक्का रॉयल क्लॉक टॉवर है, जो 1,972 फीट ऊंचा है और इसके शिखर पर एक अर्धचंद्राकार शिखर है।