12 नवंबर को देश में ही नहीं बल्कि विश्व में बड़े ही धूमधाम से दीपावली मनाई गई। घरों को सजाया गया, रंगोली बनाई गई, लक्ष्मी गणेश की पूजा की गई। हालांकि दीपावली के दिन गूगल पर सबसे ज्यादा लोग क्या सर्च कर रहे थे? इस सवाल का जवाब जानने के लिए आप सभी भी उत्सुक होंगे।

दीपावली के दिन बड़ी संख्या में लोग गूगल पर रंगोली बनाने का तरीका खोजते हैं, पूजा पाठ करने और घर को सजाने के लिए सही प्रक्रिया पता लगाते हैं। गूगल पर दीपावली के दिन इसी से जुड़े पांच सवाल खूब खोजे गए जिसकी जानकारी खुद गूगल के CEO ने ट्वीट कर दी है।

गूगल CEO द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, दीपावली के दिन ‘Why’ शब्द ट्रेंड कर रहा था। गूगल सीईओ ने दीपावली की बधाई देते हुए एक GIF शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि गूगल पर सबसे ज्यादा पांच ये सवाल सर्च किए हैं। सुंदर पिचाई के अनुसार, भारतीय दिवाली क्यों सेलीब्रेट करते हैं? दिवाली पर हम रंगोली क्यों बनाते हैं? दिवाली पर लाइट और लैंप क्यों जलाए जाते हैं? दिवाली पर लक्ष्मी पूजा क्यों होती है? दिवाली पर तेल से क्यों नहाते हैं?

सुंदर पिचाई के अनुसार, ये वो पांच सवाल थे, जिन्हें दीपावली के दिन गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि जश्न मनाने वाले सभी लोगों को दिवाली की शुभकामनाएँ! दिवाली परंपराओं के बारे में लोग बहुत रुचि से गूगल पर सर्च कर रहे हैं, दुनिया भर में शीर्ष ट्रेंडिंग “क्यों” वाले कुछ प्रश्न दिए गए हैं।

गौरतलब है कि दुनिया भर सामने सबसे अधिक सर्च के लिए गूगल का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने तमिलनाडु के एक फोटोग्राफर द्वारा खींची गई तस्वीर साझा करते हुए भी दिवाली की शुभकामनाएं दीं थीं। यह तस्वीर फोटोग्राफर मदन मोहन राम द्वारा गूगल पिक्सल (Google Pixel) फोन का उपयोग कर क्लिक की गई थी।