तेरे प्यार में क्या-क्या ना हुआ… एक लड़की ने घरवालों के डर के मारे अपने बॉयफ्रेंड को छोटे से बक्से में बंद कर दिया। लड़का उससे मिलने पहुंचा था लड़की को लगा कि अगर इसकी भनक घरवालों को लगी तो गजब हो जाएगा। उसे कमरे में कुछ समझ न आया तो उसने लड़के से कहा कि वह बक्से में छिप जाए। लड़का खुशी-खुशी प्रेमिका की बात मानकर उस छोटे से बक्से में झुककर सिकुड़कर बैठ गया। इसके बाद लड़की ने बक्से को बंद कर दिया और बाहर से लाता लगा दिया। हालांकि घरवालों को शक हो गया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कमरे का सामान फैला हुआ है। एक लड़की किसी महिला से बहस कर रही है। इसके बाद दोनों में तूतू-मैंमैं हो रही है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की कमरे में रखा हुआ एक बॉक्स खोल रही है। बॉक्स खुलने के बाद जो दृश्च दिखता है वह सभी को हैरान कर देता है। वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

लड़के के लिए घरवालों से भिड़ गई लड़की

दरअसल, वायरल वीडियो में लड़की वीडियो बनाने के लिए मना कर रही है। इसी बात पर उसकी घरवालों से बहस हो रही है। घरवालों को शक है कि लड़का उससे मिलने आया है। हालांकि वह लड़के के लिए अपने घरवालों से लड़ रही है। इसके बाद जब वह बॉक्स खोलती है तो घरवालों के होश उड़ जाते हैं। लड़का पसीने से भीगा हुआ है, घबराया हुआ मानों उसे सांस भी नहीं आ रही थी। सोचिए वह कितनी देर से छोटे से बक्से के अंदर झुककर बैठा हुआ होगा। वह पसीने से पूरा भीगा हुआ है। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं है। हालांकि लड़की अपने परिवार से अपनी भाषा में उसके लिए झगड़ा कर रही है।

बॉक्स खोलने के बाद वह लड़के के सामने खड़े रहती है, वह अपना पसीना पोछ रहा है। इसके बाद वह अपने परिवार के सवालों का सामना करती है। वह घरवालों से लड़के को बचा रही है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे सोशल मीडिया एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को बक्से में बंद किया। एक यूजर ने लिखा है, कुछ भी कहो पर लॉयल तो है, कम से कम उसके लिए लड़ तो रही है। दूसरे ने लिखा है कि उसे बचा रही है कि उसे निपटा रही है, बेचारा वो तो ऐसे ही निपट जाता। एक ने तो यही लिख दिया है कि बुलाती है मगर जाने का नहीं, कितनी बार समझाया है फिर भी चला गया। खैर, इस वीडियो पर आपकी क्या राय है?

देवरानी-जेठानी और पिज्जा का बंटवारा, चल गई गोली, बीच में पीस गए बेचारे जेठ जी… कहानी जानकर नहीं रुकेगी हंसी