एक शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड को किस करना महंगा पड़ गया। कहते हैं कि लोग इश्क में अंधे हो जाते हैं लेकिन एक शख्स इश्क में बहरा हो गया है। मामला चीन का का है, जहां प्रेमिका को 10 मिनट तक किस करने के बाद बॉयफ्रेंड के सुनने की क्षमता ही खत्म हो गई। इस खबर को सुनकर हर कोई हैरानी जता रहा है।
इश्क में कैसे बहरा हुआ प्रेमी?
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, चीनी वेलेंटाइन डे (22 अगस्त) के दिन एक प्रेमिका और प्रेमी चुंबन कर रहे थे। तभी बॉयफ्रेंड के कां में अजीब सी आवाज सुनाई दी और कान में तेज दर्द होने लगा। जानकारी के अनुसार, चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत में वेस्ट लेक पर यह कपल डेट करने पहुंचा था, वहीं पर एक दूसरे को किस करने के दौरान यह दुर्घटना घटी।
कान ठीक होने में लगेंगे दो महीने
बॉयफ्रेंड को जब इस बात का आभास हुआ कि वो ठीक से सुन नहीं पा रहा है और उसके कान में तेज दर्द हो रहा है तो दोनों अस्पताल की तरफ भागे। डॉक्टर ने जांच कर बताया कि कान के पर्दे फट गये हैं। लड़के की जांच कर डॉक्टर ने जानकारी दी कि इसे पूरी तरह ठीक होने में दो महीने का समय लगेगा। आगे पढ़िए कि किस के दौरान आखिर क्यों फटा कान का पर्दा?
डॉक्टरों का कहना है कि अधिक जोश के साथ किस करने शरीर में सिहरन पैदा होती है, जिससे कान के परदे पर खिंचाव पड़ता है। अधिक दबाव और तेजी से शरीर में हो रहे बदलाव के कारण कान का पर्दा फट सकता है।
हालांकि ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ जब इस तरह अचानक किसी की सुनने की क्षमता चली गई हो। 2008 में, इसी तरह की एक घटना सामने आई थी जहां एक चीनी महिला अपने प्रेमी के साथ किस करने का दौरान ही अपनी सुनने की क्षमता हो खो दी थी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, दक्षिणी चीन में पिछले महीने घर पर टीवी देखते समय एक जोड़े की सुनने की शक्ति चली गई थी।