अपने पति की शिकायत करती एक लड़की का वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर आया। इसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में एक लड़की ‘मेरे हसबेंड मुझको प्यार नहीं करते’ की डबिंग कर रही है। यह वीडियो इंडियन बीसी नाम के फेसबुक पेज से पोस्ट किया गया। उससे पहले वीडियो को गुल्ला स्वेग नाम की लड़की के पेज से पोस्ट किया गया था। वीडियो को कुल मिलाकर एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसको पांच मई को पोस्ट किया गया था।

यह गाना सोनी टीवी के द कपिल शर्मा शो पर रिंकू भाभी का किरदार निभा चुके सुनील ग्रोवर का है। यह गाना मार्च में महिला दिवस पर अपलोड किया गया था। ओरिजनल वीडियो में रिंकू भाभी के किरदार में सुनील शादी के बाद महिलाओं की बुनियादी दिक्कतों को बहुत ही कॉमिक अंदाज में उठाते नजर आ रहे थे। गाने को टाइटल दिया गया है “मेरे हसबैंड मुजको पियार नहीं करते”।

यह वही लाइन है जिसे सुनील अक्सर कपिल शर्मा शो पर बोलते नजर आते हैं। अपने ही अंदाज में सुनील कई बार “जिंदगी बरबाद हो गया” और अपनी बाकी कई लाइनें बोलते नजर आते हैं। सुनील ग्रोवर के इस वीडियो को काफी पसंद किया गया था। ओरिजनल वीडियो को ऐलीफेंट कंपनी के बैनर तले बनाया गया। गाने को कोरियोग्राफ और एडिट म्यूजिक गुरु धओना ने किया है। ओरिजन गाने को एलीफेंट कंपनी के ही यूट्यूब चैनल से पोस्ट किया गया था।

देखिए वीडियो

ओरिजनल वाले गाने को अबतक सिर्फ यूट्यूब से ही 61 लाख लोग देख चुके हैं। देखिए वह वाला गाना