सोशल मीडिया पर इन दिनों लोग फॉलोअर्स और व्यू बढ़ाने के लिए कुछ भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया की दीवानगी इस कदर हावी हो गई है कि लोग कुछ भी कर रहे हैं। कोई डांस के नाम पर कुछ भी हरकत कर रहा है, कोई फेक वीडियो बना रहा है तो कोई जान हथेली पर लेकर एक्शन कर रहा है तो कोई फूहड़ कॉमेडी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। हम बात करे हैं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Ms Peixoto की। इनके इंस्टाग्राम पर 658,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि Ms Peixoto एक कंटेनर खोलती हैं। वे उसमें रखे मिक्सर को अपने पूरे फेस पर लगा रही हैं। वह दिखने में मिट्टी जैसा है। मानो मुल्तानी मिट्टी हो। इसकी बदबू से बचने के लिए वह अपनी नाक पर क्लिप लगा लेती हैं।
मल का घिनौना फेसपैक
वीडियो में वह आगे बताती हैं कि वह मिक्सर में असल में उनका मल (पॉटी) है। इसके कुछ मिनट बाद ही वह अपना चेहरा धो लेती हैं। वह अपने मल वाले फेस पैक की खूबियां गिनाते हुए कहती हैं कि यह उनकी खूबसूरती का राज है। यह उनके स्किन केयर रूटीन का हिस्सा है जो एंटी एजिंग का काम करता है।
वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह बेहद खतरनाक है। एक्सपर्ट का कहना है कि यह बेवकूफी है। डॉक्टर्स का कहना था कि ये अजीब ट्रेंड हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि इससे स्किन को फायदा होता है। ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। आपको इंफेक्शन हो सकता है, आप बीमार हो सकते हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने यह पैक लगाने वाली लड़की पर खरी-खरी सुनाई। एक यूजर ने लिखा कि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग काफी अजीब हरकत कर रहे हैं। वे दूसरों को गुमराह कर रहे हैं। दूसरे ने लिखा है कि इसी कारण से एलियंस हमसे दूर हैं। बात दें कि इससे पहले एक ऐसी ही महिला का वीडियो वायरल हो रहा था जो अपने स्किन के लिए पीरियड्स के खून के स्किन पर लगाने की सलाह दे रही थी।